धनु मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal September 2024)

Dhanu Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या धनु राशि सितंबर 2024 (Dhanu Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि धनु राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Sagittarius September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए धनु मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

धनु राशि सितंबर 2024 (Dhanu Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने धनु राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए धनु राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी धनु राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए धनु राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Dhanu Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में धनु राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी धनु राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

घर में यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है तो वह इस माह बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर से पहले ही सभी टेस्ट करवा लें तथा उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर में चिंता का माहौल रहेगा और सभी की आपसे अपेक्षा बहुत बढ़ जाएगी। ऐसे ने तनाव लेने की बजाए संयम से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

माता-पिता के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है जिससे वे निराश हो सकते हैं। ऐसे में स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन लाएं व उनके परामर्श को ध्यान से सुने।

  • व्यापार व नौकरी

आपको इस माह ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है। यह माह व्यापार की दृष्टि से लाभदायक होगा लेकिन आपको उतना ही अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में बड़ा लाभ मिल सकता है। कोई भी धन संबंधी निर्णय अपने माता-पिता या बड़ों के परामर्श के आधार पर करेंगे तो परिणाम और ज्यादा बेहतर होंगे।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपकी किसी के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है जिससे कार्य करने में समस्या होगी। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को अपने लिए किसी सीनियर की सहायता पड़ेगी जो उनका उचित मार्गदर्शन कर सके।

  • शिक्षा व करियर

आपका मन नए विषयों को जानने के लिए उत्सुक होगा तथा आप उसमें ज्ञान अर्जित करने को लालायित रहेंगे। खासकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों को चुनेंगे जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह शुभ संकेत मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को दो-तीन जगह से आकर्षक ऑफर आएंगे लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

  • प्रेम जीवन

यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह आपकी उनसे भेंट होने की प्रबल संभावना है जिससे मन रोमांचित रहेगा। विवाहित पुरुषों का अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा वे उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों को अपने लिए कोई नया साथी मिल सकता है।

जिनका विवाह नही हुआ है उन्हें अपनी नानी के घर से रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है लेकिन आपकी माता का मन आपके लिए आशंकित रहेगा। ऐसे में कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।

  • स्वास्थ्य जीवन

जिन्हें श्वास संबंधी कोई समस्या है उन्हें इस माह अपना विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उथल-पुथल वाला रहेगा तथा कोई ना कोई बीमारी घेरे रखेगी। जिन्हें शरीर में दर्द या सिर दर्द की समस्या रहती है उन्हें इस माह और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मानसिक रूप से भी यह माह आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है। माह के दूसरे सप्ताह में कुछ बातों को लेकर और काम के दबाव के कारण मानसिक अवसाद होने की आशंका है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल और तिल को शनि भगवान पर चढ़ाएं।

धनु राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ अंक 8 रहेगा। इसलिए इस महीने 8 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

धनु राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ रंग ग्रे रहेगा। इसलिए इस महीने ग्रे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Dhanu Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करें। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.