मकर मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Makar Masik Rashifal December 2024)

Makar Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि दिसंबर 2024 (Makar Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Capricorn December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Makar Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि दिसंबर 2024 (Makar Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपकी माता का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है तथा उन्हें कोई गंभीर बीमारी होने की आशंका है। यदि पहले से उन्हें कोई समस्या है तो सभी टेस्ट इत्यादि करवा लें तथा डॉक्टर के संपर्क में रहें। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी आशंकित रह सकते हैं तथा उनके संबंध में कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत हैं।

इस माह आप पारिवारिक जीवन में शांति का अनुभव नही कर पाएंगे और किसी प्रकार की चिंता लगी रहेगी। हालाँकि माह के चौथे सप्ताह में ग्रहों की दिशा सही रहने के कारण समय आपके अनुकूल बनेगा और मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक क्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे लेकिन प्रतिद्वंद्वियों पर नज़र बनाये रखें क्योंकि उनसे आपको नुकसान होने की संभावना है। बाजार में आपके मृदु स्वभाव के कारण सभी का आपके प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस माह आपका अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने लिए नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे तथा अभी की नौकरी से मोहभंग होगा।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को अपने लिए नया मार्गदर्शक मिलेगा जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में योगदान देगा। ऐसे में अपने व्यवहार को सही रखें व किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा यह आपकी छवि नकारात्मक बनाएगा। इंजीनियरिंग व कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपने लिए नए अवसर मिलेंगे तथा कॉलेज में उनकी प्रशंसा होगी।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जो भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।

  • प्रेम जीवन

आपका अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद होगा लेकिन आपसी समझ के साथ वह जल्द ही सुलझ जायेगा। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए यह माह कुछ यादगार अनुभव लेकर आएगा।

यदि आप सिंगल हैं या विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो इस माह आपके ऊपर किसी का मन आ सकता है लेकिन आपकी रुचि उसमे कम होगी। आपका मन किसी और में लगा होगा लेकिन वहां से अच्छे संकेत नही मिलेंगे।

  • स्वास्थ्य

माह के दूसरे सप्ताह में पित्त संबंधी दोष उत्पन्न हो सकते हैं। शरीर में कमजोरी आएगी और काम करने का मन नही करेगा। सुबह के समय सैर पर जाने की आदत डालें और खुली हवा में साँस लें तो स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। माह के तीसरे सप्ताह में हल्का बुखार आ सकता है। ऐसे में बाहर जाते समय सावधानी बरतें और ठंडी चीजों का सेवन ना करें।

स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लेकर आएं। सुबह के समय किया गया व्यायाम और योग आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बदल सकता है और आप पहले की भांति चुस्त और तंदरुस्त रह सकते हैं।

मकर राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 5 रहेगा। इसलिए इस महीने 5 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग नीला रहेगा। इसलिए इस महीने नीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि किसी मित्र के साथ मिलकर व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो वर्ष का यह समय उसके लिए अनुकूल है। हालाँकि उनसे पहले से ही सभी चीजों पर खुलकर बात कर लें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.