मकर मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Makar Masik Rashifal November 2024)

Makar Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि नवंबर 2024 (Makar Rashi November 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा (Capricorn November 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Makar Masik Rashifal November 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि नवंबर 2024 (Makar Rashi November 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि नवंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर नवंबर माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार नवंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि नवंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (November Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल नवंबर माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए नवंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

माह की शुरुआत में ही परिवार में किसी की शादी का प्रस्ताव आ सकता है जो सभी को आनंदित कर देगा। किंतु यह माह परिवार के सदस्यों के बीच मतभेदों को भी उजागर करेगा। इस दौरान कोई पुराना विवाद जोर पकड़ सकता है जिस कारण आपसी कटुता में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

आपका स्वभाव भावुकता के साथ-साथ आवेश से भी भरा हुआ होगा और आप क्रोध में किसी के साथ लड़ाई को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको कम से कम इस माह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सख्त आवश्यकता है।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ रहेगा तथा कहीं से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंद्वी पर नजर बनाये रखें क्योंकि वहां से आपको कोई नया विचार भी आ सकता है जो व्यापार में लाभ दिलवाएगा। कोई भी नया समझौता करने से पहले परिवार में उसके बारे में सलाह अवश्य कर लें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरी कर रहे लोगों को इस माह कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे तथा उनका मन अपने अभी के काम में कम लगेगा। इस दौरान आप ज्यादातर घर के काम में व्यस्त भी रहेंगे जिससे ऑफिस में सहकर्मी आपसे परेशान रह सकते हैं।

  • शिक्षा व करियर

इस माह आप अपनी पढ़ाई में कम ध्यान दे पाएंगे जिस कारण माता-पिता आपसे निराश रह सकते हैं। पिता से आपका वाद-विवाद होने की संभावना है। ऐसे में अहंकार को स्वयं पर हावी न होने दें तथा उनके परामर्श को ध्यान से सुने। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने दोस्तों का साथ मिलेगा।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे जिनमे काम करने का अवसर आपको मिलेगा। किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें क्योंकि भविष्य में यह आपके लिए सहायक होगा।

  • प्रेम जीवन

यदि आपका अपने साथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो वह इस माह समाप्त हो जाएगा। आप पूर्ण रूप से अपने जीवनसाथी के ऊपर आसक्त होंगे तथा उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। इस माह आप दोनों के बीच कुछ यादगार लम्हे बीतेंगे।

अविवाहित लोगों को इस माह अपने लिए नए विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन उनका मन किसी में नही लगेगा। ऐसे में आप स्वयं की भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें तथा किसी को कटु वचन कहने से बचें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

  • स्वास्थ्य

आपने अभी तक अपने खानपान, जीवनशैली में जो बदलाव किये थे उनका असर इस महीने दिखना शुरू हो जाएगा। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप पहले से ज्यादा स्वस्थ और तंदरुस्त महसूस करेंगे। कुछ समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे तो उसमे भी आराम मिलेगा।

हालाँकि शनि के प्रभाव के कारण महीने का अंत इतना अच्छा नही रहेगा और कुछ छोटी-मोटी बीमारियाँ जकड़ सकती है। ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए मैडिटेशन और योग का सहारा लेंगे तो बेहतर रहेगा।

मकर राशि का लकी नंबर नवंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number November 2024)

नवंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर नवंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour November 2024)

नवंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग पीला रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आपने किसी से कर्जा ले रखा है तो इस माह वह उसे समय से पहले वापस मांग सकता है। ऐसे में आप किसी भी लड़ाई-झगड़े में पड़ने की बजाए उनसे आराम से बातचीत करेंगे तो ज्यादा सही रहेगा और आपकी समस्या भी सुलझ जाएगी।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.