शत्रु नाशक बजरंग बाण के टोटके व चमत्कार (Bajrang Baan Ke Fayde)

Bajrang Baan Ke Fayde

बजरंग बाण बहुत ही शक्तिशाली होती है। ऐसे में जो भक्तगण इसका प्रतिदिन पाठ करते हैं उन्हें अवश्य ही बजरंग बाण के चमत्कार (Bajrang Baan Ke Fayde) देखने को मिलते हैं। हनुमान जी को समर्पित कई तरह की रचनाएँ प्रसिद्ध है जैसे कि हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक या फिर बजरंग बाण। इसमें से बजरंग बाण को अत्यधिक ऊर्जावान व शक्तिशाली माना गया है।

यही कारण है कि कुछ लोग बजरंग बाण के टोटके (Bajrang Baan Ke Totke) भी करते हैं ताकि उनके कार्य जल्द से जल्द बन सकें। बजरंग बाण को शत्रु नाशक बजरंग बाण के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इससे हमारे शत्रुओं सहित संकटों का संपूर्ण नाश हो जाता है। आज हम आपके साथ बजरंग बाण के फायदे (Bajrang Baan Benefits In Hindi) सहित इससे होने वाले चमत्कारों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

बजरंग बाण के चमत्कार (Bajrang Baan Ke Fayde)

श्रीराम जी के समयकाल में जन्मे हनुमान जी आज भी हम सभी के बीच में जीवित हैं। उन्हें माता सीता और प्रभु श्रीराम की कृपा से कलयुग के अंत तक जीवित रहकर राम भक्तों की सेवा करने का दायित्व सौंपा गया था। हनुमान जी विलक्षण शक्ति व बुद्धि से परिपूर्ण थे जिसका परिचय उन्होंने समय-समय पर दिया था। यही कारण है कि उनकी प्रत्येक रचना का भक्तों के बीच अत्यधिक महत्व है।

ऐसे में यदि आप भी बजरंग बाण का पाठ करते हैं तो आपको बजरंग बाण के चमत्कारों (Bajrang Baan Ke Fayde) के बारे में भी जान लेना चाहिए। इसका मुख्य चमत्कार या लाभ तो यही है कि इससे हमारे सभी तरह के शत्रुओं का नाश हो जाता है जिस कारण इसे शत्रु नाशक बजरंग बाण के नाम से भी जाना जाता है। आज हम एक-एक करके बजरंग बाण के फायदे (Bajrang Baan Benefits In Hindi) आपके सामने रखने जा रहे हैं।

  1. शत्रु नाशक बजरंग बाण

बजरंग बाण के फायदों (Bajrang Baan Ke Chamatkar) में सबसे मुख्य फायदा यह देखने को मिलता है कि इससे व्यक्ति के शत्रुओं का संपूर्ण नाश हो जाता है। एक तरह से बजरंग बाण का पाठ ही शत्रुओं का नाश करने या उन पर विजय पाने के लिए किया जाता है। हमारे कई तरह के शत्रु हो सकते हैं जो आगे बढ़ने में बाधा उत्पन्न करते हैं फिर चाहे वे घर में हो या परिवार में, व्यापार में हो या पढ़ाई में या कहीं और।

एक तरह से यदि आपको अपने शत्रुओं पर विजय पानी है या उन पर अपना प्रभाव छोड़ना है तो फिर आपको बिन कुछ सोचे समझे आज से ही शत्रु नाशक बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए। यदि आपको जल्दी प्रभाव देखना है तो आप हर दिन कम से कम 7 बार बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपको बजरंग बाण का चमत्कार देखने को मिल जाएगा।

  1. संकट मोचन बजरंग बाण

बजरंग बाण का पाठ करने से केवल आपके शत्रुओं का ही नाश नहीं होता है बल्कि इससे आपके हर तरह के संकट या बाधा भी दूर होती चली जाती है। अब यह संकट भी कई तरह के होते हैं जैसे कि करियर में उन्नति नहीं हो पाना, विवाह में अड़चन आना, वैवाहिक जीवन का सुखमय ना होना या घर में सुख-शांति का अभाव होना इत्यादि।

ऐसे में आपके जीवन के हरेक संकट बजरंग बाण के निरंतर पाठ से स्वतः ही दूर होने लगते हैं। इसके लिए आपको सच्चे मन के साथ और पूरी श्रद्धा से बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए। फिर देखिए कैसे आपको कुछ ही दिनों में बजरंग बाण के लाभ देखने को मिलते हैं।

  1. भय का दूर होना

यदि आपने एक बार भी बजरंग बाण का पाठ किया है तो उससे मिलने वाले इस लाभ के बारे में तो आपको अच्छे से जानकारी होगी। वह इसलिए क्योंकि बजरंग बाण में ऐसी पंक्तियां लिखी गई है जो मनुष्य के अंदर दिव्य शक्ति का संचार करती है। ऐसे में यदि आपको पहले किसी चीज़ से भय लगता था फिर चाहे वह कोई वस्तु हो या व्यक्ति, वह धीरे-धीरे कम होता चला जाता है।

एक तरह से यह मनुष्य को निडर बनाने का कार्य करता है। यह बजरंग बाण के चमत्कारों (Bajrang Baan Benefits In Hindi) में एक मुख्य चमत्कार है। इससे मनुष्य साहसिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है और निरंतर आगे बढ़ता चला जाता है।

  1. रोगों से मुक्ति

हमारे शरीर में कई तरह के रोग लग सकते हैं, फिर चाहे वह शारीरिक रोग हो या मनोरोग। इन रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको आज से ही दिन में कम से कम एक बार सच्चे मन के साथ बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपका शरीर स्वस्थ और मन शांत बना रहता है।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो बजरंग बाण के पाठ से शरीर को कोई रोग नहीं लगता है क्योंकि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधन क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही शरीर के सभी अंग भी सुचारू रूप से काम करते हैं। मन में जो उथल-पुथल चल रही थी वह भी शांत होती है।

  1. मंगल दोष का हटना

बहुत से लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है जिस कारण उनके कार्य समय पर नहीं बन पाते हैं और रह-रहकर कई तरह की दुविधाएं भी आती रहती है। ऐसे में यदि उस व्यक्ति के द्वारा बजरंग बाण का पाठ किया जाता है तो मंगल दोष का निवारण हो जाता है।

यदि व्यक्ति को मांगलिक दोष है और इस कारण उसके विवाह में अड़चन आ रही है तो वह भी बजरंग बाण का पाठ करने से दूर होने की संभावना रहती है। हालांकि इसकी एक विधि होती है और इसके लिए आपको अपने शहर के किसी योग्य पंडित से परामर्श ले लेना चाहिए।

  1. शौर्य में वृद्धि होना

बजरंग बाण के चमत्कारों (Bajrang Baan Ke Fayde) में से एक चमत्कार व्यक्ति के शौर्य में वृद्धि के रूप में देखने को मिलता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि व्यक्ति के अंदर साहस या फिर आत्म-विश्वास की कमी थी तो वह दूर हो जाती है और वह पहले से अधिक साहसिक व आत्मविश्वासी बनता है।

अब यदि व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास आता है तो वह दूसरों पर निर्भर होने की बजाए स्वयं के निर्णय स्वयं लेने की क्षमता रखता है। वह ओरों के सामने प्रभावी ढंग से अपनी बात रख पता है और असंभव से दिखने वाले कार्यों को भी सरलता से कर दिखाता है।

  1. सुदृढ़ मन

हमारा मन ही सबकुछ होता है। यदि मन अनियंत्रित है तो हम कुछ भी नहीं कर पाते हैं और यदि वह हमारे नियंत्रण में है तो हम इस विश्व की हर चीज़ पा सकते हैं। ऐसे में बजरंग बाण के पाठ से व्यक्ति को अपना मन नियंत्रित करने में बहुत सहायता मिलती है। वह अपने मनोभावों को समझ पाता है और इच्छाओं पर अंकुश लगा पाता है।

एक तरह से कहा जाए तो वह मोहमाया से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर पाता है। यदि व्यक्ति का ध्यान लक्ष्य को पाने पर है तो वह उस पर तेजी के साथ आगे बढ़ता है। इसी के साथ ही नियंत्रित मन के कारण उसे सकारात्मक विचार आते हैं जो उसके निर्णयों को प्रभावित करते हैं।

  1. गृह कलेश से मुक्ति

जिस भी घर में प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ होता है, वहां से बुरी शक्तियां बहुत दूर चली जाती है। यदि घर में किसी तरह के काले जादू, बुरी आत्मा, भूत, प्रेत, पिशाच इत्यादि का साया था तो वह हट जाता है। एक तरह से उस घर के चारों ओर सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है जिसे भेद पाना किसी भी नकारात्मक शक्ति के लिए असंभव होता है।

इससे घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी या उनके बीच में नहीं बनती थी तो वह सब ठीक हो जाता है। सदस्यों में आपसी समझ विकसित होती है और सभी के बीच प्रेम में वृद्धि देखने को मिलती है। यह बजरंग बाण का एक प्रमुख लाभ है।

  1. कार्यक्षेत्र में सफलता

अब जब आपका शरीर रोग मुक्त है, मन नियंत्रण में है, शौर्य व आत्म-विश्वास की कोई कमी नहीं है तो अवश्य ही आपको अपने कार्य क्षेत्र में अद्भुत सफलता देखने को मिलती है। फिर चाहे आप पढ़ाई कर रहे हो या नौकरी या व्यापार करते हो, हर जगह आपको सफलता ही देखने को मिलती है।

एक तरह से बजरंग बाण के फायदों (Bajrang Baan Benefits In Hindi) में से एक फायदा यह भी है कि यह आपके करियर को बेहतर कर भविष्य को उन्नत बनाने का कार्य करता है। इससे आप सही समय पर सही निर्णय लेने का साहस व समझ रखते हैं जो आपको ओरों से आगे लेकर जाती है।

  1. सम्मोहन शक्ति का आना

बहुत लोग इसे बुरे में ले लेते हैं और वशीकरण से जोड़ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल बजरंग बाण के पाठ से व्यक्ति के शरीर में अद्भुत ऊर्जा देखने को मिलती है जिससे रक्त का संचार भी प्रभावी रूप से होता है। त्वचा में निखार आता है और शरीर में एक तेज देखने को मिलता है। इसी के साथ ही उस व्यक्ति के मुंह पर भी चमक आती है और व्यक्तित्व भी निखरता है।

यही कारण है कि उस व्यक्ति के अंदर दूसरों को प्रभावित करने या उन्हें सम्मोहित करने की शक्ति आ जाती है। जो कोई भी उसे देखता है या बात करता है, वह उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। यह बजरंग बाण का ऐसा चमत्कार (Bajrang Baan Ke Chamatkar) है जो बहुत ही मुश्किल से देखने को मिलता है।

इस तरह से बजरंग बाण के चमत्कार (Bajrang Baan Ke Fayde) एक नहीं बल्कि अनेक हैं लेकिन हमनें 10 प्रमुख चमत्कारों या फायदों को आपके सामने रखा है। यदि आप सच्चे मन के साथ प्रतिदिन कम से कम एक बार भी बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर देंगे तो एक से दो माह के अंदर ही आपको यह सभी चमत्कार स्वयं दिखने शुरू हो जाएंगे।

बजरंग बाण के टोटके (Bajrang Baan Ke Totke)

बजरंग बाण इतनी शक्तिशाली है कि बहुत लोग इसके जरिए कई तरह के टोटके भी करते हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द अपने उद्देश्य के तहत परिणाम मिल सके। अब जो लोग इसका अनुचित इस्तेमाल करते हैं, उन्हें उस समय तो सही परिणाम मिल जाता है लेकिन बाद में उन पर इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।

ऐसे में यदि आप बजरंग बाण का सही टोटका करेंगे तो अवश्य ही आपको सही परिणाम देखने को मिलेंगे। आज हम कई चरणों में या बजरंग बाण का कितनी बार पाठ करके किस तरह के परिणाम देखने को मिलते हैं, इसके बारे में बात करेंगे।

  • सात बार बजरंग बाण

बजरंग बाण के टोटकों (Bajrang Baan Ke Totke) में सबसे पहला टोटका उसका सात बार पाठ करना होता है। ऐसे में यदि आप बजरंग बाण सात बार पढ़ लेते हैं और उसी के साथ ही हनुमान जी को सिंदूर का लेप चढ़ाते हैं तो आपकी कुंडली के सभी दोष जल्द से जल्द दूर हो जायेंगे। हालांकि इसकी भी एक विधि है। इसके लिए आपको लगातार सात दिन तक सुबह के समय जल्दी उठकर, स्नान इत्यादि करके हनुमान मूर्ति के सामने बैठ जाना चाहिए।

अब सबसे पहले आपको हनुमान जी की मूर्ति को गंगा जल से स्नान करवा कर उस पर सिंदूर का लेप करना चाहिए। इसके बाद आप सात बार बजरंग बाण का पाठ करना शुरू करें। ऐसा जो लगातार 7 दिन तक करते हैं तो कुंडली के सभी दोष दूर होते हैं, विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है और यदि विवाह हो चुका है तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनता है।

  • 11 बार बजरंग बाण

यदि आपको कोई असाध्य रोग हो गया है या मन हमेशा ही अशांत रहता है तो इसका समाधान भी बजरंग बाण के माध्यम से हो जाता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि बजरंग बाण के पाठ से मनुष्य के शरीर में दिव्य शक्ति व ऊर्जा देखने को मिलती है। तो यही दिव्य ऊर्जा आपके अंदर बीमारियों से लड़ने और असाध्य रोग को ठीक करने की शक्ति भी रखती है।

इसके लिए आपको एक बारी में 11 बार बजरंग बाण का पाठ करना होगा और इसी के साथ ही हनुमान जी को 11 गुलाब के फूल भेंट करने होंगे। यह आप तब तक करें जब तक आपको अपने में सुधार ना दिखाई दे। यह प्रक्रिया अवश्य ही लंबी चल सकती है लेकिन आपको हर दिन के साथ ही अपने में सुधार होता हुआ दिखाई देगा।

  • बजरंग बाण 21 बार

कोर्ट कचहरी के चक्कर में कोई नहीं फंसना चाहता है लेकिन कई बार स्थितियां ऐसी आ पड़ती है कि हम इनमें फंस ही जाते हैं। अब वह चाहे पारिवारिक मुद्दा हो या जमीन से संबंधित कोई विवाद, किसी दुर्घटना में फंस जाना हो या कुछ और अनहोनी हो गयी हो। एक बार जो व्यक्ति कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस जाता है तो उससे निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

इसके लिए आपको आज से ही यह उपाय करना शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए आप बाहर से 21 पान के पत्ते लेकर आएं और उन्हें लेकर हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठ जाएं। अब आपको 21 बार एक बारी में बिना उठे बजरंग बाण का पाठ करना है। बजरंग बाण के हरेक पाठ के बाद आपको एक पान का पत्ता हनुमान जी के चरणों में रख देना है।

जब 21 बार बजरंग बाण का पाठ हो जाए तो आपको इन पत्तों को वहीं छोड़ देना है। इसके ठीक 21 दिन के पश्चात आपको इन सूख चुके पान के पत्तों का चूरा कर लेना है। अब जब भी आपको कोर्ट में या पुलिस थाने में बुलाया जाए तो आपको उस चूरे में से कुछ चूरा अपने साथ लेकर जाना है। इस बात का ध्यान रखें कि जो चूरा आप अपने साथ लेकर गए थे, उसे घर आने से पहले ही रास्ते में फेंक देना है और अगली बार एक से दो चुटकी नया चूरा लेकर जाना है।

  • बजरंग बाण 108 बार

यह बजरंग बाण के टोटकों (Bajrang Baan Ke Totke) में सबसे बड़ा टोटका है जिसका प्रभाव बहुत ही चमत्कारिक रूप से देखने को मिलता है। एक तरह से जो व्यक्ति विधि सहित बजरंग बाण 108 बार पढ़ लेता है, उसके अंदर सम्मोहन शक्ति आ जाती है और वह दूसरों को वश में करना भी सीख लेता है। ऐसे में जिस दिन आपको 108 बार बजरंग बाण का पाठ करना है, वह मंगलवार या शनिवार का दिन होना चाहिए।

इसी के साथ ही आपको उस दिन व्रत करना होगा, वह भी फलाहार वाला। सुबह जल्दी उठकर हनुमान मूर्ति के सामने कुश का आसन बिछाकर बैठ जाएं। मन में कोई अन्य भाव नहीं होने चाहिए और पूरा ध्यान हनुमान भक्ति में होना चाहिए। शरीर शुद्ध व जगह भी स्वच्छ होनी आवश्यक है। इसके बाद आपको बिना रुके या कोई अन्य काम किये 108 बार लगातार बजरंग बाण का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए।

जब 108 बार बजरंग बाण का पाठ संपन्न हो जाए तो आप हाथ जोड़कर आँखें बंद कर लें और जब तक ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं वह करें। इसके बाद आपको 10 से 20 मिनट तक आँखें बंद करके उसी अवस्था में शांत बैठे रहना है। इसके पश्चात अपने दोनों हाथों को रगड़ कर आँखों पर लगाएं। ऐसा तीन बारे करें और फिर धीरे-धीरे आँखें खोलें।

इससे आपके शरीर के रोग दूर होते हैं, मन स्थिर होता है, शौर्य व साहस में वृद्धि होती है, आगे का मार्ग प्रशस्त होता है, शरीर में तेज आता है, लोग आपकी छवि से प्रभावित होते हैं और असंभव कार्य भी सरलता से बन जाते हैं। हालाँकि आपको यह पाठ शुद्ध शरीर व निर्मल मन के साथ बिना प्रभावित हुए करना होगा।

बजरंग बाण के चमत्कार से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: बजरंग बाण का पाठ करने से क्या फल मिलता है?

उत्तर: बजरंग बाण का पाठ करने से मनुष्य के शत्रुओं का नाश हो जाता है और उसके हरेक संकट दूर होते चले जाते हैं एक तरह से उसका जीवन सुखमय व शांतिपूर्वक व्यतीत होता है

प्रश्न: बजरंग बाण कितने दिन में सिद्ध होता है?

उत्तर: यदि आपको अपनी मनोकामना की पूर्ति करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करना है तो आपको हर दिन कम से कम 21 बार इसका पाठ करना चाहिए तब जाकर यह न्यूनतम 21 दिन में सिद्ध हो सकता है

प्रश्न: बजरंग बाण की शक्ति क्या है?

उत्तर: बजरंग बाण में बहुत शक्ति देखने को मिलती है और इसका अनुभव आपको इसका एक बार पाठ करने से ही हो जाएगा जो मनुष्य हर दिन बजरंग बाण का पाठ करता है, उसके शौर्य में वृद्धि देखने को मिलती है

प्रश्न: बजरंग बाण कितने बजे करना चाहिए?

उत्तर: बजरंग बाण पाठ करने के लिए कोई भी समय निश्चित नहीं है और यह आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी कर सकते हैं हालाँकि सुबह का समय सबसे शुभ समय माना जाता है

प्रश्न: क्या बजरंग बाण रोज नहीं पढ़ना चाहिए?

उत्तर: ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप अपनी इच्छा अनुसार बजरंग बाण का पाठ रोज कर सकते हैं और यहाँ तक कि एक दिन में कई बार भी कर सकते हैं इससे आपको लाभ ही देखने को मिलेगा

प्रश्न: 21 बार बजरंग बाण पढ़ने से क्या होता है?

उत्तर: 21 बार बजरंग बाण पढ़ने से आप कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा पा सकते हैं, किसी भी तरह का पारिवारिक संकट दूर हो जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.