शक्रैन/ घुरी उत्सोब/ पतंग महोत्सव के बारे में संपूर्ण जानकारी

Shakrain Festival In Hindi

शक्रैन पर्व बांग्लादेश का एक प्रमुख त्यौहार (Shakrain Ghuri) हैं जिसे वहां के मुख्यतया बंगाली हिन्दुओं के द्वारा मनाया जाता हैं। यह भारतवर्ष के मकर संक्राति पर्व (Festivals Of Bangladesh In Hindi) की ही तरह हैं। दरअसल इसे मकर संक्राति का ही दूसरा नाम कह दिया जाए तो गलत नही होगा क्योंकि यह पड़ता भी उसी दिन हैं। आइए जाने शक्रैन के दिन बांग्लादेश में क्या किया जाता है।

बांग्लादेश का शक्रैन या घुरी उत्सोब (Shakrain Festival In Hindi)

इस दिन शाम के समय सभी लोग अपने घरो की छत पर इकट्ठे हो जाते हैं और पतंग उड़ाते है। जैसे भारत में मकर संक्राति के दिन आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पट जाता हैं ठीक उसी प्रकार बांग्लादेश में भी इसे मनाया जाता हैं।

खास तौर पर जवाब लोगों में इस पर्व का उत्साह (Kite Festival In Bangladesh In Hindi) देखा जाता हैं। वे बहुत पहले से ही पतंगे उड़ाना शुरू कर देते हैं और इस दिन तो दूसरो की पतंग काटने की प्रतियोगिता होती हैं। कौन सबसे ज्यादा पतंग काटेगा, बस इसी को होड़ लगी रहती है।

पूरा आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा होता है और सभी एक-दूसरे की पतंग काटने में ही लगे रहते है। बच्चें लोग कटी पतंगों को लूटने में लगे रहते हैं।

इसी के साथ छतो पर डीजे पर गाने (Shakrain Kite Festival) बजाये जाते हैं और घर के लोगों के द्वारा डांस किया जाता है। इसमें परिवार की लड़के-लड़कियां डांस करते हैं और गीत जाते है।

रात में आसमान में आतिशबाजी भी की जाती है और पटाखे फोड़े जाते है। लोग अपने घरो में स्वादिष्ट पकवान बनाते है और एक दूसरे को बधाई देते है। इसी के साथ घुरी उत्सोब समाप्त हो जाता है।

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.