श्री रामचंद्र कृपालु भजमन स्तुति – PDF फाइल व इमेज सहित

Shri Ram Stuti Lyrics In Hindi

श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti) का अर्थ हुआ भगवान श्रीराम का स्मरण करना। श्रीराम का स्मरण करने मात्र से ही मनुष्य की आत्मा तृप्त हो जाती है तो उनकी स्तुति करने से मन को कितनी शांति मिलती होगी। राम स्तुति की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा की गई थी। यदि आप भी श्रीराम स्तुति का पाठ करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको वही मिलेगी।

राम स्तुति को कई भक्त श्री रामचंद्र कृपालु भजमन स्तुति (Shree Ram Stuti) भी बोल देते हैं क्योंकि इसकी शुरूआती पंक्तियाँ यहीं है। आज हम आपको राम स्तुति तो देंगे ही बल्कि साथ ही श्री राम स्तुति PDF फाइल और श्री राम स्तुति इमेज भी देंगे। आप इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव करके रख सकते हैं। तो आइए सबसे पहले पढ़ते हैं श्री राम स्तुति।

Shri Ram Stuti | श्री राम स्तुति

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन
हरण भव भय दारुणम्।
नवकंजलोचन, कंज-मुख
कर-कंज पद-कंजारुणम्॥

कंदर्प अगणित अमित छबि,
नवनील-नीरद-सुंदरम्।
पटपीत मानहु तड़ित रुचि-शुचि
नौमि जनक सुता-वरम्॥

भजु दीनबंधु दिनेश दानव
दैत्य वंश-निकंदनम्।
रघुनंद आनंदकंद कौशलचंद
दशरथ-नंदनम्॥

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु
उदार अंग विभूषणम्।
आजानुभुज शर-चाप-धर
संग्राम-जित-खर-दूषणम्॥

इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष-मुनि-मन-रंजनम्।
मम हृदय कंज निवास कुरु
कामादि-खल-दल-गंजनम्॥

इस तरह से आपने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन स्तुति (Shree Ram Stuti) पढ़ ली है। चलिए अब हम राम स्तुति PDF फाइल और इमेज भी आपको दे देते हैं।

श्री राम स्तुति इमेज

Shri Ram Stuti
Shri Ram Stuti

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो फोटो पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको फोटो डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो फोटो पर राईट क्लिक करें। इससे आपको फोटो डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

श्री राम स्तुति PDF

अब हम राम स्तुति की पीडीएफ फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: श्री राम स्तुति PDF

ऊपर आपको लाल रंग में श्रीराम स्तुति की PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti) पढ़ ली है। साथ ही हमने आपको इसकी फोटो और पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको फोटो या पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या होती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करें। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देंगे।

श्री राम स्तुति से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: राम स्तुति कैसे करें?

उत्तर: राम स्तुति का पाठ करते समय आपका तन, मन व स्थान तीनों का शुद्ध होना आवश्यक है ऐसे में आप नाहा-धोकर, निर्मल मन और स्वच्छ स्थान पर राम स्तुति का पाठ करें

प्रश्न: रोज राम स्तुति पढ़ने से क्या होता है?

उत्तर: रोज राम स्तुति पढ़ने से आपका मन निर्मल होता है, मानसिक शांति का अनुभव होता है और नए विचारों का समावेश होता है

प्रश्न: श्री राम स्तुति पढ़ने से क्या होता है?

उत्तर: श्री राम स्तुति पढ़ने से आपको कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं इनमें मुख्य लाभ मानसिक शांति का अनुभव होना और शरीर का ऊर्जावान महसूस करना है

प्रश्न: राम स्तुति किसने लिखी थी?

उत्तर: राम स्तुति की रचना महर्षि गोस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा 15वीं शताब्दी में की गई थी

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *