Old Ramayan Cast Real Name: रामायण नाम लिस्ट – 20 मुख्य पात्रों के नाम

Ramanand Sagar Ramayan Cast

आज हम आपको रामायण के पात्रों के असली नाम (Ramanand Sagar Ramayan Cast) बताने वाले हैं। रामानंद सागर जी के द्वारा बनाया गया रामायण एक ऐसा सीरियल है जिसने टीवी जगत की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत की थी। यह एकमात्र ऐसा सीरियल है जिसे भारत के हर घर में देखा गया, वह भी बिना नज़र हटाए।

इसमें भूमिका निभाने वाले कलाकार हमेशा के लिए अमर हो गए। लोग उन्हें सच में भगवान समान मानकर पूजने लगे। इसलिए आज हम आपके सामने रामायण नाम लिस्ट (Old Ramayan Cast Real Name) रखने जा रहे हैं। आइए एक-एक करके सभी प्रसिद्ध पात्रों के नाम जान लेते हैं।

Ramanand Sagar Ramayan Cast | रामायण के पात्रों के असली नाम

रामानंद सागर जी के रामायण सीरियल को टीवी पर 3-4 बार फिर से प्रसारित किया गया था। हर बार इसकी प्रसिद्धि इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने इसे हर बार देखा व अपने बच्चों को भी दिखाया। आखिरी बार इसे भारत में लगे लॉकडाउन के समय में दिखाया गया व उस समय भी इसे लगभग हर भारतवासी ने देखा।

वैसे तो पूरी रामायण में सैकड़ों पात्रों ने भूमिका निभाई थी। ऐसे में रामायण के सभी पात्रों के नाम (Ramayan Serial Cast Name) व उनके बारे में लिखना तो संभव नहीं है। इसलिए आज हम इसमें भूमिका निभाने वाले 20 मुख्य कलाकारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी आपको देंगे। चलिए शुरू करते हैं।

#1. Old Ramayan Cast Ram

श्री राम – अरुण गोविल

श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल का जन्म 30 अक्टूबर 1958 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने रामायण के अलावा राजा हरिशचंद्र, विक्रम और बेताल, लव कुश, बसेरा, मशाल जैसे धारावाहिक व पहेली, ससुराल, हिम्मतवाला, कर्मयुद्ध, कानून जैसी कई मूवीज में भी काम किया है।

#2. Old Ramayan Cast Sita

माता सीता – दीपिका छिखलिया

माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका छिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने घर संसार, घर का चिराग, नटसम्राट जैसी कई मूवीज में काम किया है। इसके साथ ही दीपिका 1991-96 तक भाजपा की ओर से लोकसभा की सांसद भी रह चुकी है।

#3. Old Ramayan Cast Laxman

लक्ष्मण – सुनील लहरी

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी का जन्म 9 जनवरी 1961 को दमोह, मध्य प्रदेश में हुआ था। इन्होंने विक्रम और बेताल, दादा दादी की कहानियां जैसे धारावाहिक व नक्सलवादी, बहारों के मंजिल जैसी मूवीज में काम किया है।

#4. Old Ramayan Cast Hanuman

हनुमान – स्वर्गीय दारा सिंह

हनुमान की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। इन्होंने 100 से ज्यादा धारावाहिकों व मूवीज में काम किया है। इसी के साथ यह अपने समय के प्रसिद्ध पहलवान रहे हैं जिन्होंने देश के लिए कई पदक जीते। भाजपा की ओर से ये 2003-09 तक राज्य सभा के सांसद भी रह चुके हैं। 12 जुलाई 2012 को 88 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था।

#5. Old Ramayan Cast Ravan

रावण – स्वर्गीय अरविंद त्रिवेदी

रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। इन्होंने 250 से ज्यादा हिंदी गुजराती मूवीज व धारावाहिकों में काम किया है। इसके साथ ही ये 1991 से लेकर 96 तक भाजपा की ओर से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। 2002 में भाजपा ने इन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। 6 अक्टूबर 2021 को मुंबई में इनका देहांत हो गया था।

#6. Old Ramayan Cast Bharat

भरत – स्वर्गीय संजय जोग

संजय जोग एक मराठी अभिनेता थे जिन्होंने प्रसिद्द मराठी फिल्म सांपला में अभिनय किया था। इसी के साथ उन्होंने गुजराती व हिंदी मूवीज में भी काम किया है। इन्होंने जिगरवाला (1991) व हमशक्ल (1992) फिल्मों में अभिनय किया है। दुर्भाग्यवश लीवर के संक्रमण के कारण मात्र 40 वर्ष की आयु में 27 नवंबर 1995 को इनकी मृत्यु हो गई थी।

#7. Old Ramayan Cast Shatrughan

शत्रुघ्न – समीर राजद

ये उस समय के एक्टर मूलराज राजद के पुत्र थे। इन्होंने कई गुजराती फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा इन्होंने बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में राजा विराट के पुत्र उत्तर की भूमिका निभाई थी। इन्होंने स्टार प्लस के सीरियल हमारी देवरानी में भी काम किया है।

#8. Old Ramayan Cast Dashrath

दशरथ – बाल धुरी

ये एक मराठी थिएटर के कलाकार हैं जिन्होंने कई मराठी व कुछ हिंदी मूवीज व नाटकों में काम किया है। इसी के साथ रामायण धारावाहिक में जिन्होंने कौशल्या की भूमिका निभाई थी वह इनकी असल जीवन में भी पत्नी हैं। इन्होंने कई प्रसिद्ध मूवीज जैसे कि तेरे मेरे सपने (1996), बिजली (1986), लपुन छपुन (2006) में काम किया है।

#9. Old Ramayan Cast Kaushlya

कौशल्या – स्वर्गीय जयश्री गड़कर

इनका जन्म 21 फरवरी 1946 को कर्नाटक राज्य में हुआ था। इन्होंने असंख्य मराठी व हिंदी फिल्मों व सीरियल्स में काम किया है। मराठी जगत में तो ये मुख्य अदाकारा थीं। इनकी कुछ प्रसिद्द फिल्मों में सारंग, खुनी दरिंदा, बजरंगबली, हर हर महादेव, तुलसी विवाह इत्यादि हैं। 29 अगस्त 2008 को 66 वर्ष की आयु में इनकी मृत्यु हो गई थी।

#10. Old Ramayan Cast Kaikeyi

कैकेयी – पद्मा खन्ना

इनका जन्म 10 मार्च 1949 को पटना, बिहार में हुआ था। इन्होंने कई हिंदी व भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा इन्होंने कुछ गुजराती, पंजाबी व मराठी मूवीज में भी काम किया है किंतु इनकी मुख्य रुचि नृत्य में थी। इसलिए इन्होंने अंत में उसी को चुना व वर्तमान में ये अमेरिका की न्यू जर्सी में एक डांस अकादमी चला रही हैं। इन्होंने हीर रांझा, जोनी मेरा नाम, पाकीजा, सौदागर, लोफर, हेरा फेरी, घर-घर की कहानी जैसी कई मूवीज में काम किया है।

#11. Old Ramayan Cast Sumitra

सुमित्रा – स्वर्गीय रजनी बाला

इन्होंने कई हिंदी मूवीज व सीरियल्स में साइड रोल किए हैं जिनमें मुख्य फिल्में श्रीमान श्रीमती, रोटी कपड़ा और मकान, विक्रम और बेताल इत्यादि हैं। इसके साथ इन्होंने उस समय कई मूवीज में मुख्य नृतिका की भूमिका भी निभाई। 6 दिसंबर 2010 में इनकी मृत्यु हो गई।

#12. Old Ramayan Cast Manthra

मंथरा – स्वर्गीय ललिता पवार

इनका जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने 700 से ज्यादा हिंदी, मराठी व गुजराती फिल्मों में काम किया है जिनमें कुछ मुख्य फिल्में दाग, श्री 420, नौ दो ग्यारह, अनाड़ी, फूल और पत्थर, आनंद, नसीब, घर संसार इत्यादि हैं।

ललिता पवार जब सन 1942 में जंग-ऐ-आजादी मूवी की शूटिंग कर रही थी तो उस मूवी के एक्टर भगवान दादा को एक सीन में उन्हें जोरदार थप्पड़ मारना था। गलती से उन्होंने सच में जोर से थप्पड़ मार दिया जिसके कारण ललिता की बाईं आँख हमेशा के लिए खराब हो गई थी। 24 फरवरी 1998 को इनका देहांत हो गया था।

#13. Old Ramayan Cast Guru Vashisht

गुरु वशिष्ठ – सुधीर दलवी

इनका जन्म 20 मार्च 1939 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिंदी व मराठी फिल्मों व सीरियल्स में काम किया है जिनमें मुख्य शिर्डी के साईं बाबा, क्योंकि सास भी कभी बहु थी, गाँधी इत्यादि हैं।

#14. Old Ramayan Cast Sumant

सुमंत – चंद्रशेखर

इनका जन्म 7 जुलाई 1922 को हैदराबाद में हुआ था। इन्होंने कई हिंदी मूवीज व सीरियल्स में काम किया है व इन्होंने अपनी आखिरी मूवी खौफ सन 2000 में की थी जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से सन्यास ले लिया था।

#15. Old Ramayan Cast Janak

जनक – स्वर्गीय मूलराज राजद

इनका जन्म 13 नवंबर 1931 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने दूरदर्शन के ही ब्योमेश बक्शी व विक्रम और बेताल में काम किया है। रामायण में शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले समीर राजद इन्हीं के पुत्र हैं। इनका निधन 80 वर्ष की आयु में सन 23 सितंबर 2012 को हो गया था।

#16. Old Ramayan Cast Sunaina

सुनैना – स्वर्गीय उर्मिला भट्ट

इनका जन्म 1934 में देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। ये अपने समय की प्रसिद्द अदाकारा थीं जिन्होंने कई हिंदी, गुजराती व राजस्थानी मूवी, सीरियल व नाटकों में काम किया था। 22 फरवरी 1997 को उर्मिला मुंबई में जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी।

#17. Old Ramayan Cast Sugriv / Vali

सुग्रीव/ बालि – स्वर्गीय श्याम सुंदर कालानी

इन्होंने रामायण में दो जुड़वाँ भाइयों का रोल किया था। इनकी मृत्यु भारत में लगे लॉकडाउन के बीच 29 मार्च 2020 को हो गई थी।

#18. Old Ramayan Cast Mandodari

मंदोदरी – अपराजिता भूषण

यह उस समय के बॉलीवुड एक्टर भारत भूषण की पुत्री हैं। इन्होंने गुप्त, हत्या व मोहरा जैसी बॉलीवुड मूवीज में काम किया है।

#19. Old Ramayan Cast Vibhishan

विभीषण – स्वर्गीय मुकेश रावल

इनका जन्म 1951 में मुंबई में हुआ था। इन्होंने कई हिंदी व गुजराती फिल्मों में काम किया है जैसे कि जिद्द, सत्ता, औजार, मृत्युदाता, कसक इत्यादि। 15 नवंबर 2016 को मुंबई में एक रेलगाड़ी दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई।

#20. Old Ramayan Cast Meghnad

मेघनाद – विजय अरोड़ा

इनका जन्म 27 दिसंबर 1944 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। इन्होंने कई फेमस मूवीज में काम किया है जैसे कि जीवन ज्योति, यादों की बारात, विश्वात्मा, वीराना, नसीब, रोटी इत्यादि। 2 फरवरी 2007 को पेट की बीमारी के कारण इनका निधन हो गया।

इसके अलावा अन्य मुख्य कलाकारों के नाम कुम्भकरण – नलिन दवे, शूर्पणखा – रेनू धारीवाल, शिव – विजय कविश, जामवंत – राजशेखर उपाध्याय, अंगद – बशीर खान, उर्मिला – अंजलि व्यास, नल – गिरीश सेठ, नील – गिरिराज शुक्ला, मांडवी – सुलक्षणा खत्री इत्यादि थे।

इस तरह से आपने रामायण के पात्रों के असली नाम (Ramanand Sagar Ramayan Cast) सहित उनके बारे में मूलभूत जानकारी ले ली है। अब इनमें से कुछ लोग हमारे बीच नहीं रहे हैं। फिर भी उनकी छवि उनके पात्रों के बलबूते हमेशा हमारे सामने जीवंत है।

रामायण के पात्र से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: रामायण के मुख्य पात्र कौन है?

उत्तर: रामायण के मुख्य पात्र श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व रावण माने जाते हैं

प्रश्न: रामायण का मुख्य पात्र कौन है?

उत्तर: रामायण का मुख्य पात्र श्रीराम हैं रामानंद सागर जी की रामायण में श्रीराम की भूमिका अरुण गोविल जी ने निभाई थी

प्रश्न: रामायण सीरियल के निर्माता कौन है?

उत्तर: रामायण सीरियल के निर्माता स्वर्गीय श्री रामानंद सागर जी हैं इन्होंने वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर इसका प्रसारण करवाया था

प्रश्न: रामायण कितने साल पहले हुई थी?

उत्तर: रामायण का इतिहास आज से कई हज़ार वर्ष पुराना है यह त्रेता युग के समय की घटना है और अभी कलियुग चल रहा है

प्रश्न: रामायण के 44 पात्रों के नाम क्या है?

उत्तर: रामायण सीरियल के लगभग सभी मुख्य पात्रों के नाम हमने इस लेख में विस्तार से दिए हैं साथ ही उनके बारे में संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है

प्रश्न: रामायण में कितने कलाकार थे?

उत्तर: रामायण सीरियल में सैकड़ों कलाकारों ने भूमिका निभाई थी इसमें से 20 मुख्य कलाकारों का नाम और उनका परिचय हमने इस लेख में दिया है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.