पोंगल कैसे बनता है? जाने नमकीन और मीठा पोंगल बनाने की विधि

Pongal Recipe In Hindi

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”पोंगल कैसे बनाते हैं?” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

आज हम आपको बताएँगे कि पोंगल कैसे बनाते हैं (Pongal Recipe In Hindi) और इसकी क्या कुछ वैराइटी है। हर वर्ष तमिलनाडु राज्य में मकर संक्राति के पास पोंगल का प्रसिद्ध त्यौहार मनाया जाता है। यह चार दिनों का पर्व होता हैं जिसमे दूसरा दिन सूर्य पोंगल के नाम से जाना जाता है। इसी दिन पोंगल का प्रसिद्ध व्यंजन बनाया जाता हैं जिसे पोंगल के नाम से ही जाना जाता है।

इसमें मुख्यतया मीठा पोंगल (Sweet Pongal Recipe In Hindi) बनाया जाता हैं लेकिन आज हम आपको मीठा और नमकीन दोनों तरह के पोंगल बनाने की विधि बताएँगे। आइए जाने पोंगल कैसे बनता है।

Pongal Recipe In Hindi | पोंगल कैसे बनाते हैं?

इसे सामान्यता नमकीन पोंगल, खारा पोंगल, स्पाइसी पोंगल इत्यादि भी बोल देते है। तमिलनाडु में इसे मुख्यतया वेन पोंगल के नाम से ही जाना जाता हैं। यह सूर्य पोंगल के दिन तो नही बनाया जाता क्योंकि उस दिन मीठी पोंगल खाने की प्रथा हैं लेकिन यह दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है।

जिस प्रकार दक्षिण भारत के मुख्य व्यंजनों में ईडली, डोसा, वडा इत्यादि प्रसिद्ध हैं ठीक उसी प्रकार इसको भी बड़े ही चाव के साथ खाया जाता हैं। आइए नमकीन पोंगल कैसे बनता है (Pongal Kaise Banate Hain) या इसकी विधि क्या है

पोंगल बनाने के लिए सामग्री

  • चावल: एक कप
  • मूंग की दाल: एक कप
  • कढ़ी पत्ता: चार से पांच
  • हरी मिर्च: दो से तीन
  • अदरक: स्वादानुसार
  • नमक: स्वादानुसार
  • हल्दी: चुटकी भर
  • जीरा: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: स्वादानुसार
  • घी: दो बड़े चम्मच
  • मेवे (काजू, बादाम, किशमिश इत्यादि): बारीक कटे हुए

नमकीन पोंगल बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कुकर ले और उसमे चावल व मूंग दाल डाल दे।
  • अब उसमे चार कप पानी डाले और थोड़ा सा नमक मिलाकर कुकर बंद कर दे।
  • तीन से चार सिटी आने के बाद गैस बंद कर दे।
  • दूसरी ओर, एक बर्तन में घी डालकर गर्म करे।
  • अब उसमे कढ़ी पत्ता और जीरा डाले व भुने।
  • इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, पीसी हुई अदरक, हल्दी, नमक डालकर अच्छे से मिलाए।
  • अब इसमें पके हुए चावल और मूंग की दाल मिलाए और चम्मच से अच्छे से हिलाए।
  • एक कप पानी और डाल दे व कुछ देर पकने दे।
  • जब यह अच्छे से पक जाए तब ऊपर से हरा धनिया और मेवे सजाकर घरवालो को सर्व करे।

Sweet Pongal Recipe In Hindi | मीठा पोंगल बनाने की विधि

पोंगल के त्योहार में जिस पोंगल को मुख्य रूप से बनाया जाता है, वह यहीं मीठा पोंगल होता है। हालाँकि लोग अपने स्वाद या इच्छानुसार इसमें कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पारंपरिक मीठा पोंगल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

मीठा पोंगल की सामग्री

  • चावल: एक कप
  • मूंग दाल: एक कप
  • गुड़: एक कप
  • घी: दो बड़े चम्मच
  • इलाइची: दो से तीन
  • लौंग: दो से तीन
  • मेवे (काजू, बादाम, किशमिश इत्यादि): स्वादानुसार बारीक कटे हुए
  • नमक: थोड़ा सा इच्छानुसार

मीठा पोंगल बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कुकर में घी डाल दे और उसे पिघलने दे।
  • अब इसमें चावल और मूंग की डाल डाले और गैस धीमा कर दे।
  • दूसरी ओर, एक बर्तन में चार कप पानी डालकर गर्म करे।
  • अब उस पानी में गुड़ डाल दे और पिघलने दे।
  • जब गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए तब इस पानी को छान ले और गंदगी निकाल दे।
  • अब इस पानी को कुकर में डाल दे और अच्छे से चम्मच से हिलाए।
  • इस घोल में इलाइची और लौंग भी डाल दे।
  • आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं। वैसे यह इतना आवश्यक नही है।
  • अब कुकर को बंद कर दे और गैस तेज कर दे।
  • तीन से चार सीटी आने पर पोंगल पक जाएगा।
  • जब यह पक जाए तब इसमें ऊपर से मेवे सजाकर सर्व करे।

नोट: यह तो हुई सामान्य तरीके से पोंगल बनाने की विधि (Pongal Kaise Banate Hain) लेकिन यदि आप सूर्य पोंगल के लिए इसे बनाना चाहते हैं तो इसे बनाने के कुछ नियम हैं जो कि इस प्रकार हैं:

  • इसे हमेशा घर से बाहर सूर्य की रोशनी में ही बनाया जाना चाहिए।
  • इसे मिट्टी के बर्तन में ही बनाया जाना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में सीटी इत्यादि नही होती लेकिन इसमें यह ज्यादा स्वादिष्ट और पोष्टिक बनता है।
  • इसे बनाते समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखे। चावल और मूंग दाल को घी में डालने से पहले अच्छी तरह से धोना आवश्यक होता हैं।
  • पोंगल बनाते समय किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का प्रयोग नही किया जा सकता व ना ही ऐसी चीज़े आसपास होनी चाहिए जैसे कि प्याज, लहसुन, मांस इत्यादि।
  • पोंगल का प्रसाद बनाने से पहले अपने हाथों व शरीर की शुद्धि भी आवश्यक हैं।
  • पोंगल बनाते समय किसी भी चीज़ को झूठा नही किया जा सकता है तथा इसके पक जाने के बाद सर्वप्रथम इसे सूर्य देव को अर्पित किया जाता है। उसके पश्चात ही इसे प्रसाद रूप में आपस में वितरित किया जाता है।

इस तरह से आज आप पोंगल बनाने की रेसिपी (Pongal Recipe In Hindi) के बारे में जान चुके हैं। तो आप इस पोंगल मीठा पोंगल बनाने जा रहे हैं या नमकीन!! नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताइएगा।

पोंगल बनाने की विधि से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: पोंगल में क्या खाया जाता है?

उत्तर: पोंगल में बनने वाले मुख्य व्यंजन को पोंगल ही कहा जाता है यह चावल, मूंग डाल, गुड़, घी इत्यादि से मिश्रण से तैयार किया जाता है

प्रश्न: पोंगल के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा है?

उत्तर: पोंगल के लिए छोटे चावल को सबसे अच्छा माना जाता है साथ ही इसमें मूंग डाल को भी मिलाया जाता है ताकि इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सके

प्रश्न: पोंगल पर कौन सी खास डिश बनाई जाती है?

उत्तर: पोंगल पर बनाई जाने वाली खास डिश का नाम पोंगल ही होता है यह चावल की खिचड़ी कही जा सकती है जो नमकीन या मीठी दोनों में से कोई एक हो सकती है

प्रश्न: पोंगल में कौन सी मिठाई खाई जाती है?

उत्तर: पोंगल में मिठाई के तौर पर गुड़ वाले चावल ही बनाए जाते हैं इसे पायसम भी कह दिया जाता है यहीं पोंगल का मुख्य व्यंजन भी कहलाता है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

अपनी टिप्पणी छोड़े :

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.