महर्षि वाल्मीकि को संपूर्ण रामायण का ज्ञान कैसे हुआ?

Who Narrated Ramayana To Valmiki

जब भगवान श्रीराम ने चौदह वर्ष का वनवास समाप्त कर लिया तथा रावण का अंत कर दिया तब उनका अयोध्या आगमन हुआ (Who Narrated Ramayana To Valmiki In Hindi)। अयोध्या की प्रजा द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ उनका राजभिषेक किया गया। इसके पश्चात महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा रामायण कथा को लिखना प्रारंभ किया गया (Maharshi Valmiki Ne Ramayan Kaise Likhi) ताकि इससे संपूर्ण मानव जाति प्रेरणा ले सके। इसी उद्देश्य से महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम की संपूर्ण कथा को लिखा था लेकिन उन्हें इसका ज्ञान कैसे हुआ तथा किसके कहने पर उन्होंने रामायण लिखी? आइये जानते हैं।

महर्षि वाल्मीकि के द्वारा रामायण की रचना करना (Valmiki Dwara Likhi Gayi Ramayan)

ब्रह्मा जी ने दिया नारद मुनि को आदेश (Who Wrote Ramayana In Sanskrit)

जब श्रीराम का राजभिषेक हुआ तब तीनों लोकों में खुशी की लहर थी। समस्त देवतागण, मनुष्य, गंधर्व इत्यादि उसमें मग्न थे। उसी समय भगवान ब्रह्मा ने नारद मुनि को दर्शन दिए तथा उन्हें बताया कि अब वह समय आ चुका हैं (When Did Valmiki Wrote Ramayana) जब भगवान श्रीराम की कथा को लिखा जाए। तब नारद मुनि ने प्रश्न किया कि यह कथा लिखेगा कौन? इस पर भगवान ब्रह्मा ने उन्हें बताया कि इस रचना के लिए धरती पर एक अवतारी पुरुष पहले से ही जन्म ले चुका हैं।

वह पुरुष थे वांगमय के अवतार तथा सरस्वती पुत्र महर्षि वाल्मीकि। ब्रह्मा जी ने नारद मुनि को आदेश दिया कि वे इसी समय जाकर वाल्मीकि जी को सूचित करे कि अब रामायण कथा को लिखने का समय आ चुका है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के मन में दिव्य प्रेरणा को जागृत करने को कहा जिससे वे विश्व के प्रथम महाकाव्य का श्रीगणेश कर सके।

नारद जी पहुंचे वाल्मीकि के आश्रम (Who Narrated Ramayana To Valmiki)

जब देवर्षि नारद मुनि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुंचे तब उन्होंने नारद मुनि को प्रणाम किया तथा उनके चरण पघारे। इसके पश्चात नारद मुनि ने उन्हें ब्रह्मा जी का आदेश सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवन राम की कथा को लिखने के लिए भगवान ब्रह्मा ने उनका चयन किया है तथा इसके कारण उनको इतिहास में सर्वथा याद रखा जायेगा। उन्होंने वाल्मीकि जी को बताया कि आगे चलकर उन्हें भी कथा का एक पात्र बनना पड़ेगा जिससे उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी (Did Valmiki Wrote Ramayana Before It Happened)।

नारद मुनि ने उन्हें भजन की सहायता से संपूर्ण रामायण कथा का वर्णन किया तथा उसे काव्य में उकेरने का आदेश दिया। संपूर्ण रामायण कथा का वर्णन करने के पश्चात देवर्षि नारद अंतर्धान हो गए। नारद मुनि से संपूर्ण रामायण कथा सुनकर व इसे लिखने के लिए स्वयं को चुने जाने को लेकर महर्षि वाल्मीकि गदगद हो उठे तथा स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली समझा।

भगवान ब्रह्मा ने दिया महर्षि वाल्मीकि को दर्शन (Who Inspired Valmiki To Write Ramayana)

भगवान ब्रह्मा ने वाल्मीकि को दर्शन देकर उन्हें बताया कि माँ सरस्वती की कृपा से उन्हें छंद बनाने की शक्ति प्रदान की गयी है। इसलिये अब उन्हें अपने काव्य को रामायण नाम देकर शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि को वरदान दिया कि अब से उन्हें श्रीराम का समस्त गुप्त रहस्य, उनके जीवन की सभी घटनाएँ, माता सीता, लक्ष्मण, राक्षसों इत्यादि का चरित्र, उनका रहस्य, भूतकाल में घटित प्रत्येक घटना, वर्तमान को देखने की क्षमता तथा भविष्य में जो होने वाला हैं (Who Wrote Uttar Ramayan) इत्यादि का सब ज्ञान हो जायेगा।

उन्होंने वाल्मीकि से कहा कि वे जो भी लिखेगे वह अब से सत्य हो जायेगा (Who Wrote Uttar Kand In Ramayan) क्योंकि उन्हें वही दिखाई देगा जो होने वाला है। उन्होंने श्रीराम की मनोरम गाथा को श्लोक बद्ध रूप से लिखना शुरू करने को कहा। वाल्मीकि जी ने प्रश्न किया कि उन्हें ही इस कार्य के लिए क्यों चुना गया?

इस प्रश्न का उत्तर भगवान ब्रह्मा ने स्पष्ट रूप में दिया तथा उन्हें बताया कि उनकी तपस्या के फलस्वरुप भविष्य में उन्हें माता सीता की सेवा का अवसर मिलने वाला हैं (Is Uttar Kand Written By Valmiki)। इस कारण उन्हें यह यश मिलेगा तथा यह पहले से ही निश्चित हैं। इतना कहकर भगवान ब्रह्मा ने उन्हें आशीर्वाद दिया तथा अंतर्धान हो गए। इसके पश्चात महर्षि वाल्मीकि ने रामायण काव्य को लिखना शुरू कर दिया।

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.