बिहू पर तिल पिट्ठा बनाने की विधि जाने

Til Pitha Recipe In Hindi

Til Pitha Recipe In Hindi: हर वर्ष असम में बिहू का त्यौहार मनाया जाता है। यह वर्ष में तीन बार आता हैं जो फसलो की कटाई से जुड़ा है। इसमें सबसे पहला बिहू खेतो में बीजो की बुवाई से और दूसरा बिहू उगती फसलो की कीट-पतंगों से रक्षा के लिए तो आखिरी बिहू उगी फसलो की कटाई और उनके व्यंजन बनाने से संबंधित हैं।

यह तीसरा बिहू जिसे माघ बिहू भी कहते हैं जनवरी माह में पड़ता है। इसमें वहां के लोग नयी उगी फसलो जैसे कि चावल, तिल, नारियल, गुड़ आदि से स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं जिसमें सबसे प्रसिद्ध हैं तिल पिट्ठा या पीठा (Til Pitha In Hindi)। आज हम आपके साथ असम के पारंपरिक बिहू व्यंजन तिल पिट्ठा बनाने की विधि ही साँझा करेंगे।

Til Pitha Recipe In Hindi | बिहू पर तिल पिट्ठा बनाने की रेसिपी

  • चावल: चार कटोरी
  • गुड़: एक कटोरी
  • तिल: एक कटोरी
  • नारियल का बुरादा: आधी कटोरी
  • पानी

तिल पिट्ठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावलों को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दे।
  • अगले दिन चावलों को पानी में से निकाल कर मिक्सी में अच्छे से पीस कर पाउडर बना ले।
  • अब इसे अलग से रख दे और भरावन के लिए सामग्री तैयार करे।

तिल पिट्ठा भरावन के लिए

  • काले तिल को एक तवे या कढ़ाई में डालकर भून ले।
  • जब यह हल्के सुनहरे हो जाए या इसमें से गंध आने लगे तब गैस बंद कर दे।
  • तिल के ठंडा होने पर इन्हें हाथों से मसलकर इनके छिलके निकाल ले।
  • अब गुड़ को लेकर उसका चुरा कर ले और उसमे तिल मिला दे।
  • नारियल के बुरादे को भी उस मिश्रण में अच्छे से मिला दे और भरावन तैयार कर ले।

Til Pitha In Hindi | तिल पिट्ठा तैयार करने के लिए

  • अंत में आप एक पैन या तवा गैस पर रखे और हाथ से चावल का पाउडर लेकर इसे रोटी के आकार में तवे पर फैलाये।
  • कुछ सेकंड तक इसे धीमी आंच पर सिकने दे।
  • इसके बाद जो भरावन सामग्री है उसे थोड़ा सा अपने हाथ में लेकर इस चावल की रोटी के ऊपर बीच में फैला दे।
  • अब हल्के साथ से चम्मच की सहायता से उस रोटी को रोल के आकार में लपेट ले।
  • लो हो गया तिल का पिट्ठा तैयार।
  • ऐसे ही करके सभी पिट्ठा तैयार कीजिए और उनका स्वाद सभी को चखाइये।

बिहू के अन्य स्पेशल व्यंजन

इसी के साथ बिहू पर कुछ अन्य पारंपरिक व्यंजन भी बनते हैं, जैसे कि:

  • घीला पिट्ठा
  • नारियल के लड्डू
  • तिल के लड्डू
  • फ्राई मच्छी
  • खरबूजा के बीज इत्यादि।

यह सब भी असम में तल पिट्ठा की तरह ही प्रसिद्ध है। आज आपने इस लेख के माध्यम से बिहू पर तिल पिट्ठा बनाने की रेसिपी (Til Pitha Recipe In Hindi) जान ली है। तो क्या आप तिल पिट्ठा ही बनाने जा रहे हैं या फिर कुछ और!! नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताइएगा।

तिल पिट्ठा से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: बिहू पर्व का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

उत्तर: बिहू पर्व का प्रसिद्ध भोजन पिट्ठा होता है अब यह भी दो तरह के होते हैं जिसे तिल पिट्ठा और घीला पिट्ठा के नाम से जाना जाता है

प्रश्न: बिहू के त्यौहार में कौन सा पकवान बनाया जाता है?

उत्तर: बिहू के त्यौहार में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं इनमे से कुछ के नाम तिल पिट्ठा, घीला पिट्ठा, नारियल के लड्डू इत्यादि प्रसिद्ध है

प्रश्न: बिहू में क्या बनता है?

उत्तर: बिहू में मुख्य रूप से तिल पिट्ठा बनाया जाता है यह चावल, तिल, गुड़ व नारियल इत्यादि के मिश्रण से बनाया जाता है

प्रश्न: बिहू पर कौन सी स्पेशल डिश बनाई जाती है?

उत्तर: बिहू पर तिल पिट्ठा की स्पेशल डिश बनाई जाती है इसे तिल, चावल और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *