राजा दशरथ के कितने पुत्र थे? (Raja Dashrath Ke Kitne Putra The)

राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थी

क्या आप यह जानना चाहते हैं कि राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थी (Raja Dashrath Ki Kitni Patniya Thi) या फिर राजा दशरथ के कितने पुत्र थे (Raja Dashrath Ke Kitne Putra The)? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हम आपको राजा दशरथ के परिवार के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं

राजा दशरथ अयोध्या के चक्रवती सम्राट थे जो ईश्वाकु वंश से थे। वे एक सूर्यवंशी राजा थे जिनके माता-पिता का नाम अजा व इंदुमती था। आज हम राजा दशरथ के बारे में विस्तार से इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि उनके कुल में स्वयं भगवान विष्णु के सातवें पूर्ण अवतार भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे जो आगे चलकर अयोध्या के महाराज बने थे।

आज हम आपको ना केवल राजा दशरथ की पत्नियों और पुत्रों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। बल्कि यहाँ आपको राजा दशरथ की पुत्री और पोतों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। तो चलिए राजा दशरथ के परिवार के बारे में संपूर्ण जानकारी ले लेते हैं

राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थी?

सबसे पहला प्रश्न तो यही उठता है कि राजा दशरथ की कितनी रानियां थी (Raja Dashrath Ki Kitni Patniya Thi), क्योंकि उन्हीं रानियों से ही तो उन्हें पुत्र-पुत्रियों की प्राप्ति होगी। पहले के समय में राजा-महाराजों की कई रानियाँ या पत्नियाँ हुआ करती थी। ऐसे में महाराज दशरथ की भी कुल तीन पत्नियाँ थी। इसमें सबसे पहली पत्नी और मुख्य महारानी कौशल्या थी तो वहीं अन्य दो रानियों में कैकईसुमित्रा आती है।

आइए राजा दशरथ की तीनों रानियों के बारे में संक्षिप्त परिचय ले लेते हैं

  • रानी कौशल्या

कौशल्या राजा दशरथ की प्रथम पत्नी व अयोध्या की प्रमुख रानी थी। ये कौशल देश के राजा सुकौशल व रानी अमृताप्रभा की पुत्री थी। इन दोनों की दो संतान थी जिनमें से एक पुत्र श्रीराम व एक पुत्री शांता थी। जी हां, सही सुना अपने। रानी कौशल्या से महाराज दशरथ को पुत्र श्रीराम के साथ ही पुत्री शांता भी प्राप्त हुई थी जिसे उन्होंने दान कर दिया था।

कौशल्या बहुत ही सरल स्वभाव की स्त्री थी। वे राजा दशरथ की हरसंभव सहायता करने का प्रयास करती थी। अयोध्या के राजमहल में भी उनका बहुत सम्मान था। कौशल्या का स्वभाव प्रजा के लोगों से जुड़े रहने और उनमें दान करने वाला था।

  • रानी कैकई

रानी कैकई राजा दशरथ की दूसरी व सबसे प्रिय पत्नी थी। कैकई अति-सुंदर होने के साथ-साथ युद्ध कला में भी निपुण थी। ये कैकय देश के राजा अश्वपति की पुत्री थी। राजा दशरथ को कैकई से एक पुत्र भरत की प्राप्ति हुई थी। राजा दशरथ की तीनों पत्नियों में कैकई उन्हें सबसे अधिक प्रिय थी जिसके पीछे तीन मुख्य कारण थे।

पहला कारण यह था कि कैकई तीनों रानियों में सबसे सुंदर व रूपवती थी। इस कारण दशरथ उनसे आकर्षित रहते थे। दूसरा, कैकई युद्ध कला में भी निपुण थी और समय-समय पर महाराज दशरथ के साथ युद्ध पर जाया करती थी। देवासुर संग्राम में भी उसने महाराज दशरथ के प्राणों की रक्षा की थी। तीसरा कारण, कैकई के पिता का कैकय जैसे शक्तिशाली प्रदेश का राजा होना था।

  • रानी सुमित्रा

रानी सुमित्रा राजा दशरथ की तीसरी व अंतिम पत्नी थी जो काशी नरेश की पुत्री थी। राजा दशरथ को सुमित्रा से दो पुत्रों लक्ष्मणशत्रुघ्न की प्राप्ति हुई थी। इसी के साथ ही वे कौशल्या की परम मित्र भी थी और हमेशा उनकी सेवा करने को तत्पर रहती थी। सुमित्रा राजा दशरथ की सबसे बुद्धिमान पत्नी मानी जाती है जिसने स्थिति के अनुसार हर निर्णय लिया।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला, जब एक ओर दशरथ की दूसरी पत्नी कैकई के द्वारा अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राज सिंहासन माँग लिया गया और कौशल्या पुत्र श्रीराम के लिए चौदह वर्ष का वनवास। उस स्थिति में सुमित्रा ने अपने बड़े पुत्र लक्ष्मण को चौदह वर्ष श्रीराम के साथ वन में रहकर उनकी सेवा करने का आदेश दिया तो वहीं छोटे पुत्र शत्रुघ्न को इस दौरान भरत के राजकार्य में सहयोग करने को कहा।

राजा दशरथ के कितने पुत्र थे?

अब हम आपको बताएंगे कि राजा दशरथ के कितने बेटे थे (Raja Dashrath Ke Kitne Putra The)। वैसे तो राजा दशरथ की पत्नियों के बारे में जानकर आपको इसका पता लग ही गया होगा कि उनके कुल 4 पुत्र व 1 पुत्री थी। फिर भी हम राजा दशरथ के हरेक पुत्र का किसके साथ विवाह हुआ और उससे उन्हें किन पुत्रों की प्राप्ति हुई, यह भी बताने वाले हैं।

  • शांता

शांता राजा दशरथ व रानी कौशल्या की प्रथम संतान थी लेकिन दशरथ ने उन्हें अपनी पत्नी की बहन वर्षिणी को गोद दे दिया था। वर्षिणी अंगदेश के राजा रोमपद की पत्नी थी जिनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उनका दुःख देखकर राजा दशरथ ने उन्हें अपनी पुत्री दे दी थी। बाद में शांता का विवाह महान ऋषि श्रृंग मुनि से हुआ था।

  • भगवान श्रीराम

भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम का जन्म स्वयं राजा दशरथ व माता कौशल्या की दूसरी संतान के रूप में हुआ था। उनका विवाह माता लक्ष्मी के रूप में माता सीता से हुआ था जो मिथिला के राजा जनक व महारानी सुनैना की पुत्री थी। माता सीता से श्रीराम को दो पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। इनके पुत्रों का नाम लव व कुश था जो आगे चलकर अयोध्या के राजा बने थे।

  • भरत

भरत राजा दशरथ व कैकई की एकमात्र संतान थे जिनका विवाह मिथिला के राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की पुत्री मांडवी से हुआ था। जब कैकई के कारण भगवान श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मिला था तब भगवान श्रीराम की चरण पादुका को राज सिंहासन पर रखकर भरत ने ही अयोध्या संभाली थी। भरत को मांडवी से दो पुत्रों तक्ष व पुष्कल की प्राप्ति हुई थी।

  • लक्ष्मण

लक्ष्मण राजा दशरथ व माता सुमित्रा के बड़े पुत्र थे जिन्हें भगवान विष्णु के शेषनाग का अवतार माना जाता है। वे हर विपत्ति में भगवान राम के साथ रहे। उनका विवाह राजा जनक की छोटी पुत्री उर्मिला के साथ हुआ था। उर्मिला से उन्हें दो पुत्रों अंगद व चित्रकेतु की प्राप्ति हुई।

  • शत्रुघ्न

शत्रुघ्न राजा दशरथ व माता सुमित्रा के छोटे पुत्र थे जो सभी भाईयों व बहनों में भी सबसे छोटे थे। इनको कैकई पुत्र भरत के निकट माना जाता है। उनका विवाह मिथिला के राजा जनक के छोटे भाई कुशध्वज की छोटी पुत्री श्रुतकीर्ति के साथ हुआ था। श्रुतकीर्ति से शत्रुघ्न को दो पुत्रों सुबाहु व श्रुतिसेन की प्राप्ति हुई थी।

इस तरह से आज हमने आपके दोनों प्रश्न, राजा दशरथ की कितनी पत्नियां थी (Raja Dashrath Ki Kitni Patniya Thi) और राजा दशरथ के कितने पुत्र थे (Raja Dashrath Ke Kitne Putra The), के उत्तर दे दिए हैं। साथ ही रहा दशरथ के पुत्रों के पुत्र के नाम भी आपको बता दिए हैं।

राजा दशरथ के परिवार से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: राजा दशरथ के कितने बच्चे थे?

उत्तर: राजा दशरथ के पांच बच्चे थे जिनके नाम शांता, श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न हैं।

प्रश्न: राजा दशरथ की कितनी संतान थी?

उत्तर: राजा दशरथ की चार संतान थी लेकिन कई जगह उनकी पांच संतान बताई गई है जिसमें से एक पुत्री थी

प्रश्न: माता कौशल्या के कितने पुत्र थे?

उत्तर: माता कौशल्या को राजा दशरथ से एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी उनका नाम राम था जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे

प्रश्न: राजा दशरथ की बेटी कितनी थी?

उत्तर: राजा दशरथ की एक ही बेटी थी जो उन्हें रानी कौशल्या से प्राप्त हुई थी उनका नाम शांता था

प्रश्न: राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी कौन थी?

उत्तर: राजा दशरथ की सबसे छोटी रानी सुमित्रा थी जो काशी नरेश की पुत्री थी

प्रश्न: दशरथ की सबसे बड़ी पत्नी कौन थी?

उत्तर: दशरथ की सबसे बड़ी पत्नी रानी कौशल्या थी जो कौशल देश के राजा सुकौशल की पुत्री थी

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.