Luv Kush In Ramayan Real Name: रामायण के लव कुश अब कैसे दिखते हैं?

Ramayan Luv Kush Cast

क्या आप जानना चाहते हैं कि रामायण के लव कुश आज कैसे दिखते हैं (Ramayan Luv Kush Cast) या अब वे क्या कर रहे हैं? रामानंद सागर जी ने जो वर्षों पहले रामायण और उसके बाद उत्तर रामायण बनाई थी, वह लोगों के दिल में आज भी जीवंत है। इसका सबसे प्रत्यक्ष उदाहरण कोरोनाकाल के समय रामायण का टीवी पर फिर से प्रसारित होना और लोगों का उसे फिर से उसी चाव के साथ देखना था।

ऐसे में आज हम आपके साथ उत्तर रामायण में लव कुश की भूमिका निभाने वाले दोनों बाल कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही आपके इस प्रश्न का भी उत्तर देंगे कि रामायण के लव कुश अब कैसे दिखते हैं (Luv Kush In Ramayan Real Name)!! तो चलिए जानते हैं।

Ramayan Luv Kush Cast | रामायण के लव कुश आज कैसे दिखते हैं?

रामायण का आखिरी भाग था उत्तर कांड जो माता सीता के त्याग व वनगमन के बाद उनके दोनों पुत्रों लव कुश के जीवन पर आधारित है। यह रामायण सीरियल के बाद उत्तर रामायण/ लव कुश के नाम से आया था जिसमें लव व कुश की भूमिका दो छोटे बच्चों ने बहुत ही बखूबी निभाई थी। इस सीरियल को आए हुए लगभग तीन दशक बीत चुके हैं और अब वे दोनों बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। उसमें से आज एक फिल्मों व टीवी का फेमस चेहरा बन चुका है तो दूसरा विदेश में एक कंपनी का सीईओ है।

उत्तर रामायण में लव की भूमिका मयूरेश क्षेत्रमाणे व कुश की भूमिका स्वप्निल जोशी (Luv Kush In Ramayan Real Name) ने निभाई थी। उनमें से आज एक मुंबई में है जो कई फिल्मों व टीवी शोज में काम कर चुका है तो दूसरा कई जानी-मानी कंपनियों में काम कर चुका है। आइए दोनों के बारे में जान लेते हैं।

Mayuresh Kshetramade As Luv | मयूरेश क्षेत्रमाणे बने थे लव

इन्होंने रामायण में माता सीता के पुत्र लव की भूमिका निभाई थी। इनका जन्म मुंबई में हुआ था व शुरूआती पढ़ाई व ग्रेजुएशन भी मुंबई से ही हुई। आगे की पढ़ाई इन्होंने टेक्सास से की व उसके बाद से ये विदेश में ही हैं। 2003 में इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ल्ड बैंक से की व उसके बाद कई कंपनियों के लिए इन्होंने काम किया। वर्तमान में मयूरेश सीजे एफिलिएट मार्केटिंग के सीईओ हैं।

टीवी व फिल्मों में इन्होंने केवल लव का रोल किया था। इसके बाद उन्हें टीवी व फिल्मों से कई ऑफर आए लेकिन उन्होंने अपना करियर एफिलिएट मार्केटिंग में चुना व आज उसमें इनका जाना माना नाम है। सिनेमा में उनकी एकमात्र उपस्थिति उत्तर कांड में लव का रोल ही है।

Swapnil Joshi As Kush | स्वप्निल जोशी बने थे कुश

इन्होंने रामायण में माता सीता के पुत्र कुश की भूमिका निभाई थी। आज ये मराठी व हिंदी सिनेमा के एक जाने माने नाम हैं व कई हिट शोज व मूवीज में काम कर चुके हैं।

इनका जन्म 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की थी व बचपन से ही इन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रख दिया था। रामानंद सागर जी के द्वारा उत्तर रामायण में जब इन्हें कुश का रोल (Swapnil Joshi As Kush) मिला तब इनकी उम्र 9 से 10 वर्ष के बीच थी। इसके बाद रामानंद सागर जी के ही अगले सीरियल श्रीकृष्ण में इन्हें कृष्ण की युवावस्था का रोल मिला था। दोनों में ही स्वप्निल ने दमदार एक्टिंग की थी जिसके कारण उन्हें कई ऑफर आने लगे।

इसके बाद उन्होंने हिंदी मराठी की कई फिल्मों व सीरियल्स में काम किया। इनके कुछ फेमस टीवी सीरियल्स में भाभी, हद्द कर दी, देश में निकला होगा चाँद, कॉमेडी सर्कस, सजन रे झूठ मत बोलो, कड़वी खट्टी मीठी इत्यादि हैं। इन्होंने मुख्यतया टीवी में हास्य कलाकार के रोल किए व कुछ शोज में एंकरिंग भी की।

इनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में दिल विल प्यार व्यार, वेलकम जिंदगी, लाल इश्क इत्यादि हैं। बॉलीवुड में इन्होंने कम फिल्में की जबकि मराठी फिल्मों में ये मुख्य अभिनेता हैं। इसके अलावा इन्होंने एक समांतर वेब सीरीज में भी काम किया है।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.