आज का राशिफल 30 जून 2024 | Today Rashifal 30 June 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 30 June 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 30 June) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 30 जून 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 30 June 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपकी अपने उच्च अधिकारियों या राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के साथ बहस हो सकती है जो आपके करियर के लिए सही नही रहेगी। ऐसे में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखेंगे तो उचित रहेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अपने काम के प्रति समर्पण और बढ़ेगा तथा समाज के प्रति उनमें दया का भाव जागृत होगा। उनका पूरा ध्यान दूसरों की भलाई करने में बीतेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

स्कूल में पढ़ रहे छात्र आज के दिन अपनी कला को निखारने में ध्यान लगायेंगे जैसे कि कुछ नृत्य में रुचि लेंगे तो कुछ चित्रकारी में। आगे चलकर यह उनके काम भी आएगा।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र किसी के बहकावे में ना आएं व किसी के ऊपर जल्दी भरोसा भी ना करें। आज के दिन आपको कई बहकाने वाले ऑफर आ सकते हैं जो आगे चलकर बुरे परिणाम देंगे। इसलिये स्वयं को सचेत रखें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपका ज्यादातर समय अपने परिवारवालों के साथ ही व्यतीत होगा। आप सभी एक-दूसरे से अपने सुख-दुःख साँझा करेंगे जिससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 5

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

अविवाहित लोगों का मन आज के दिन कई लोगों की ओर आकर्षित होगा और शायद वे किसी को अपना दिल भी दे बैठें। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी न करें व मन को शांत रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे तथा वे अपने अंदर एक नयी स्फूर्ति पाएंगे जो उन्हें काम करने की प्रेरणा देगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वह आज के दिन अपने परिवार के साथ अवश्य साँझा करें जिससे उसका समाधान निकलेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी अधिकारियों की आज के दिन अपने सहकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक होने की संभावना है जिससे उन्हें बचना चाहिए। आज आपका स्वभाव अपेक्षाकृत थोड़ा चिढ़चिढ़ा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको धन संबंधी बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती है। घर पर रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

जिनका विवाह हो चुका है वे किसी ओर के प्रति आकर्षित हो सकते हैं जिससे रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। इसलिये स्वयं पर नियंत्रण रखें व किसी भी प्रकार की अनहोनी से दूर रहें।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे व नए-नए विचारों का आपके अंदर समावेश होगा। चारों ओर सकारात्मकता का माहौल छाया रहेगा तथा आप भी वैसा ही सोचेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.