Udaipur Mandir: उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिर जहाँ आपको जाना चाहिए

Udaipur Ka Mandir

यदि आप उदयपुर का मंदिर (Udaipur Ka Mandir) घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो वहां आपको सैकड़ों मंदिर मिल जाएंगे। उदयपुर शहर और उसके आसपास कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। उदयपुर शहर अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए राजस्थान में एक अलग पहचान रखता है। यहाँ आकर आपको बहुत से मंदिर देखने को मिलेंगे।

उदयपुर के मंदिर अपनी कला व इतिहास के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी उदयपुर जाने का सोच रहे हैं और वहां के मंदिर घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिर (Udaipur Mandir) व उनके बारे में विस्तार से बताएँगे। चलिए शुरू करते हैं।

Udaipur Ka Mandir | उदयपुर का मंदिर

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि उदयपुर शहर में और उसके आसपास एक नहीं सैकड़ों मंदिर स्थित हैं। इसमें से हरेक मंदिर का इतिहास व महत्व अलग है। इसलिए आज हम आपको उदयपुर के 10 प्रसिद्ध मंदिर (Temples In Udaipur In Hindi) बताने वाले हैं जहाँ आपको अवश्य होकर आना चाहिए। आइए जाने इनके बारे में।

#1. महाकालेश्वर मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित (Mahakaleshwar Mandir Udaipur) है जो फतेहसागर झील के किनारे स्थित है। यहां पर आप रानी सड़क के सहारे पहुँच सकते हैं। साल भर से यहाँ हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुँचते हैं और महाकाल के दर्शन करते हैं। यहां शाम की आरती का समय सबसे प्रमुख माना जाता है जो कि 6 से 7 बजे के बीच में होती है। यह 5 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल मंदिर है।

#2. बोहरा गणेश मंदिर

यह मंदिर उदयपुर के सबसे प्रमुख मंदिरों (Bohra Ganesh Mandir Udaipur) में से एक है जो कि 350 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। यह गणपति नगर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पास स्थित है। यहां पर खड़े गणेश जी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि 80 वर्षों पूर्व आसपास के गाँवो के कुछ लोगों ने इस मंदिर के दर्शन किए थे और अपनी समस्या गणेश जी को बताई।

उसके बाद उनकी सभी समस्याएं दूर हो गई। तब से यह मंदिर उदयपुर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। जो भी श्रद्धालु या सैलानी उदयपुर घूमने आते हैं, वह Udaipur Mandir के दर्शन हेतु बोहरा गणेश मंदिर अवश्य होकर आते हैं।

#3. जगदीश मंदिर

जगदीश मंदिर (Jagdish Mandir Udaipur) का निर्माण महाराजा जगत सिंह द्वारा 1651 ईस्वी में करवाया गया था जो कि सिटी पैलेस के पास स्थित है। यह भगवान विष्णु का मंदिर है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहाँ पर भगवान जगन्नाथ की विशाल मूर्ति है व साथ ही यहाँ पर साल में एक बार होने वाली जगन्नाथ यात्रा भी बहुत प्रसिद्ध है। इस दौरान यहाँ हजारों की संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने आते हैं।

#4. नीमच माता मंदिर

यह उदयपुर के देवली में स्थित अम्बा माता का एक प्रसिद्ध मंदिर (Neemach Mata Mandir Udaipur) है। यह समुंद्र तट से लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां तक पहुँचने के लिए आपको कई सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ेगी। इस मंदिर को उदयपुर की वैष्णो देवी या मेवाड़ की वैष्णो माता के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्गम नीम के पेड़ से हुआ था इसलिए इसे नीमच माता मंदिर कहां जाता है। कहते हैं कि यहां जाने से त्वचा से जुड़े विकार दूर होते हैं।

#5. महालक्ष्मी मंदिर

उदयपुर में स्थित यह मंदिर (Mahalakshmi Mandir Udaipur) अपनी अद्भुत कलाकारी व भव्यता का एक नमूना है। इसका निर्माण महाराजा शम्भू सिंह ने करवाया था जो एक भीषण युद्ध में विजयी होकर महालक्ष्मी, ऋषभदेव व सुंदर विनायक की मूर्तियाँ वापस लेकर आए थे।

दीपावली व धनतेरस के दिन इस मंदिर में सबसे ज्यादा माता के भक्त आते हैं। शुक्रवार व रविवार के दिन इस मंदिर में घूमने के लिए सबसे बढ़िया हैं। Udaipur Ka Mandir में महालक्ष्मी माता के मंदिर का एक अलग ही स्थान है जिसे देखने हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं।

#6. एकलिंगजी मंदिर

यह उदयपुर से 22 किलोमीटर दूर कैलाशपुरी नगर में स्थित है जिसे एकलिंगजी नगर (Eklingji Mandir Udaipur) भी कहा जाता है। यह 108 मंदिरों का एक विशाल मंदिर है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस मंदिर से इतिहास के बहुत से किस्से जुड़े हुए हैं।

यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर पर कई तरह के आक्रमण हुए लेकिन वहां के राजाओं ने इसका सरंक्षण करके रखा। उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिर में यह सर्वाधिक प्रसिद्ध मंदिर है क्योंकि इसका इतिहास सबसे पुराना है। यहाँ जाकर आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा।

#7. अम्बा माता मंदिर

यह उदयपुर में फतेह सागर झील के किनारे स्थित माता अम्बा का प्रसिद्ध मंदिर (Amba Mata Mandir Udaipur) है। इसके पीछे एक रोचक कथा जुड़ी हुई है। कहते हैं कि 17वी सदी में महाराजा राज सिंह को आँख की एक भयानक बीमारी थी जिसके लिए वे गुजरात में स्थित प्रसिद्ध अम्बिका माता के मंदिर जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही माँ अम्बा ने उनके सपने में आकर उदयपुर में ही एक जगह बताई।

अगले दिन राजा ने वहां की खुदाई करवाई जिसमें से माँ अम्बा की मूर्ति निकली। उसके बाद महाराजा ने वहां अम्बा माता का विशाल मंदिर बनवाया और उनकी आँख की समस्या भी पूरी तरह से ठीक हो गई।

#8. करनी माता मंदिर

उदयपुर में दूध तलाई झील के पास मचला मगर की पहाड़ियों पर स्थित करनी माता (Karni Mata Mandir Udaipur) का एक सुंदर मंदिर है। यहां पर आप सीढ़ियों से चढ़ाई करके या फिर रोपवे की सहायता से पहुँच सकते हैं। यह मंदिर अपनी जगह व यहां से मिलने वाले अद्भुत दृश्य के कारण भी प्रसिद्ध है।

यहां से आपको उदयपुर शहर के खूबसूरत नज़ारे के साथ-साथ अरावली की पहाड़ियों व पिछोला झील का मनोहर दृश्य दिखाई देगा। यह उदयपुर का मंदिर होने के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र है।

#9. जगत मंदिर

यह उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर जगत गाँव में स्थित माता अम्बिका का एक विशाल मंदिर (Jagat Mandir Udaipur) है। इसकी दीवारों पर बनी विभिन्न तरह की आकृतियों के कारण इसे राजस्थान का खजुराहो मंदिर भी कहा जाता है। माता अम्बिका को दुर्गा माता का ही एक रूप माना जाता है जिनकी इस मंदिर में पूजा की जाती है।

वैसे तो उदयपुर में कई प्रसिद्ध मंदिर (Temples In Udaipur In Hindi) हैं लेकिन जगत मंदिर आप अवश्य होकर आएं। यहाँ जाकर आपको एक अलग ही अनुभूति होगी और हमारी अद्भुत कला को देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

#10. नाथद्वार मंदिर

उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर पूर्व दिशा की ओर स्थित यह मंदिर नाथद्वार कस्बे (Nathdwara Mandir Udaipur) में है। इस मंदिर का निर्माण 17वी सदी में करवाया गया था जहां पर भगवान कृष्ण के रूप भगवान नाथजी की पूजा की जाती है। इसी के पास ही भगवान श्रीकृष्ण की एक बड़ी सी मूर्ति भी है जिन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाया हुआ है।

इस तरह से उदयपुर का मंदिर (Udaipur Ka Mandir) में केवल एक मंदिर नहीं बल्कि सैकड़ों मंदिर आ जाते हैं जिनमें से प्रसिद्ध 10 मंदिरों की सूची हमने आपके सामने रख दी है

उदयपुर के मंदिर से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: उदयपुर में प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है?

उत्तर: उदयपुर के कुछ प्रसिद्ध मंदिर करनी माता मंदिर, नीच माता मंदिर, बोहरा गणेश व जगदीश मंदिर है

प्रश्न: उदयपुर में कौन सा मंदिर प्रसिद्ध है?

उत्तर: उदयपुर में एक नहीं बल्कि कई मंदिर हैं जिनका अपना-अपना महत्व है इसमें से करनी माता व जगदीश मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न: उदयपुर में सबसे फेमस क्या है?

उत्तर: उदयपुर में सबसे फेमस पिछोला झील है और उसके अंदर बना जगदीश मंदिर है इसी के साथ ही सिटी पैलेस को भी बहुत लोग देखने आते हैं

प्रश्न: उदयपुर में कौन सा भगवान प्रसिद्ध है?

उत्तर: उदयपुर में सभी भगवान प्रसिद्ध हैं और उनमें कोई अंतर नहीं किया जाता है सनातन धर्म में सभी देवी-देवता एक ही हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.