Lakshman Rekha: लक्ष्मण रेखा क्या है? लक्ष्मण रेखा का रहस्य

Laxman Rekha

क्या आप जानते हैं कि वाल्मीकि रचित रामायण में लक्ष्मण रेखा (Laxman Rekha) का कोई उल्लेख नहीं मिलता है। वही तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में Lakshman Rekha का उल्लेख अरण्य काण्ड में ना होकर लंका काण्ड में देखने को मिलता है, वह भी अप्रत्यक्ष रूप से। अब ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि आखिरकार लक्ष्मण रेखा रामायण में आई तो आई कैसे?

दरअसल जब से तुलसीदास जी ने लंका काण्ड में इसका उल्लेख किया तब से बाद की कई रामायण और काव्यों में लक्ष्मण रेखा के बारे में विस्तार से लिखा गया। उसके बाद रामानंद सागर जी के चर्चित धारावाहिक रामायण में इस प्रसंग को विस्तार से दिखाया गया। उसके बाद से यह Lakshman Rekha Ramayan का अभिन्न अंग बन गई। आज हम आपके साथ इसी लक्ष्मण रेखा का रहस्य साझा करने वाले हैं।

Laxman Rekha | लक्ष्मण रेखा

रामायण की कथा में लक्ष्मण रेखा का बहुत महत्व हैं क्योंकि इसे लाँघ कर ही माता सीता का अपहरण हुआ था जिसके बाद भगवान श्रीरामरावण के बीच भीषण युद्ध हुआ व रावण का संहार हुआ था। आज हम आपको लक्ष्मण रेखा का रहस्य, इसकी शक्ति, रामायण में इसका वर्णन इत्यादि के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

  • वाल्मीकि रामायण में लक्ष्मण उल्लेख

सबसे प्राचीन रामायण वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण ही हैं व अन्य सभी रामायण इन्हीं का संदर्भ लेकर लिखी गयी हैं। वाल्मीकि द्वारा लिखी गयी रामायण में Lakshman Rekha का उल्लेख नही मिलता हैं। इसके अनुसार जब रावण माता सीता का अपहरण करने आया था तब उसने मारीच के द्वारा छल रचा।

इसी छल में फंसकर जब माता सीता ने लक्ष्मण को मार्मिक वचन कहे व उन्हें भगवान श्रीराम की रक्षा करने जाने के लिए विवश किया तब लक्ष्मण अत्यंत दुविधा में फंस गए थे। उन्होंने माता सीता से कहा कि पता नही जब मैं भईया श्रीराम के साथ वापस आऊंगा तब आप सुरक्षित मिलेंगी या नही। इसके बाद लक्ष्मण माता सीता को वहां के वनों, दिशाओं व पशु पक्षियों के भरोसे छोड़कर सीधे चले गए थे।

इसमें कही भी लक्ष्मण रेखा का उल्लेख नही मिलता हैं। इसके बाद रावण वहां आता हैं माता सीता को झोपड़ी समेत उठा ले जाता हैं। चूँकि झोपड़ी में लक्ष्मण अभियांत्रिक शक्तियां का प्रयोग करके जाता हैं जिस कारण रावण उसमे घुस नही पाता हैं। इसलिये वह माता सीता को झोपड़ी समेत ही उठा ले जाता है।

  • तुलसीदास रामचरितमानस में लक्ष्मण रेखा

तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में भी इसका सीधा उल्लेख नही मिलता हैं। माता सीता के अपहरण का उल्लेख रामचरितमानस के अरण्य कांड में आता हैं व वहां Laxman Rekha का कुछ भी उल्लेख नही मिलता हैं किंतु इसी पुस्तक के लंका कांड में इसका अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख मिलता हैं।

जब भगवान श्रीराम व लक्ष्मण वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई कर देते हैं व रावण की सेना के साथ उनका युद्ध शुरू हो जाता हैं तब रावण की पत्नी मंदोदरी उसे समझाती हैं। वह रावण को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की शक्ति का अहसास करवाने के उद्देश्य से कटाक्ष करते हुए कहती हैं कि जब आप सीता का अपहरण करते समय भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण के द्वारा खिंची गयी एक रेखा तक को पार नही कर पाए थे तो उनसे युद्ध क्या करेंगे।

इसी के बाद से रामायण में लक्ष्मण रेखा की कथा को बल मिला व उसके बाद विभिन्न सिद्ध पुरुषों व ऋषि मुनियों ने रामायण का अन्य भाषों में भी अनुवाद किया। कुछ रामायण में Laxman Rekha का विस्तृत रूप में वर्णन दिया गया व सीता हरण के समय उसे मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया।

Lakshman Rekha | लक्ष्मण रेखा क्या है?

जब रावण अपने मामा मारीच के साथ माता सीता के अपहरण के लिए आता हैं तब मारीच एक सुंदर मृग का रूप धारण कर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता हैं। माता सीता के कहने पर भगवान श्रीराम उस मृग को लेने के लिए जाते है व उसके पीछे भागते-भागते बहुत दूर तक निकल जाते हैं। अंत में भगवान राम उसका वध कर देते हैं तब वह मृग मरते हुए भगवान श्रीराम की आवाज़ में सहायता के लिए जोर-जोर से चिल्लाता हैं जिसे सुनकर माता सीता व्याकुल हो उठती है।

अपने पति के प्राणों को संकट में देखकर माता सीता लक्ष्मण को अपने भाई की सहायता करने के लिए बोलती हैं किंतु लक्ष्मण मना कर देते है। जब सीता उनसे हठ करने लगती हैं व लक्ष्मण को मार्मिक वचन कहती है तो लक्ष्मण जाने के लिए विवश हो जाते हैं। चूँकि लक्ष्मण को इसमें किसी षड़यंत्र की आशंका होती हैं तो वे अपने तप के फलस्वरूप माता सीता की कुटिया के चारों ओर अपने बाण से एक रेखा खींचते हैं जिसे Lakshman Rekha कहा जाता हैं।

लक्ष्मण माता सीता को इस रेखा को उनके आने तक पार ना करने को कहते है जिससे वे किसी भी प्रकार के राक्षस या माया से बची रह सकती थी। इसके बाद लक्ष्मण अपने भाई की सहायता के लिए चले जाते हैं किंतु रावण छलवश माता सीता का अपहरण करने में सफल हो जाता है।

  • Lakshman Rekha Ramayan | लक्ष्मण रेखा रामायण

रावण एक पराक्रमी राजा था व असुरों का सुर था। उसमे इतनी शक्ति होने के बाद भी वह एक रेखा को लाँघ नही पाया था। इसका वर्णन भी वेदों व पुराणों का अध्ययन करके पाया जा सकता हैं। वेदों के अनुसार एक मनुष्य अपनी योग व ध्यान की शक्ति से ऊर्जा का एक जगह संचार कर सकता हैं। यह शक्ति तब और भी बढ़ जाती हैं जब व्यक्ति ब्रह्मचर्य का पालन कर रहा हो।

लक्ष्मण 14 वर्षों से अपने भाई व भाभी की सेवा में तैनात थे व अपनी पत्नी उर्मिला से दूर ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे थे। साथ ही वे प्रतिदिन गहन योग व साधना भी किया करते थे जिस कारण उनके अंदर असीमित ऊर्जा का संग्रहण हो गया था। इसी ऊर्जा का उन्होंने Laxman Rekha खींचने में इस्तेमाल किया था जो इतनी ज्यादा शक्तिशाली थी कि उसे कोई भी लांघने का प्रयास करता तो वह वही भस्म हो जाता। इसी कारण परम प्रतापी होने के पश्चात भी रावण उस लक्ष्मण रेखा को पार नही कर पाया था।

  • लक्ष्मण रेखा का रहस्य

अब हम वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार आपको यह समझाने का प्रत्यन करेंगे कि आखिर लक्ष्मण रेखा काम कैसे करती थी। आप आज के समय के अनुसार सेंसर, लेज़र लाइट, करंट सिस्टम इत्यादि सुरक्षा उपकरणों के बारे में पढ़ते है। इनका इस्तेमाल मुख्य तौर पर हम किसी स्थल पर प्रवेश करने व अनावश्यक लोगों का प्रवेश रोकने के उद्देश्य से करते हैं। आज की तकनीक धीरे-धीरे विकसित हो रही है किंतु उस समय हमारे पूर्वजों ने हमसे ज्यादा तरक्की कर ली थी।

इसका उदाहरण आप पुष्पक विमान, ब्रह्मास्त्र, अन्य दैवीय अस्त्र, ग्रहों की गणना इत्यादि से देख सकते हैं। उसी प्रकार लक्ष्मण ने भी अपनी ऊर्जा का प्रयोग करके एक ऐसा सेंसर सिस्टम लगाया था जिसको छूने से कोई भी व्यक्ति उसके करंट व ताप से जलकर भस्म हो सकता था किंतु वही सेंसर माता सीता के स्पर्श से एक्टिव नही होते थे व उन्हें पार करने की अनुमति देते थे।

इसलिये जब रावण ने उससे पार जाने का प्रयास किया तब वे शक्तिशाली सेंसर एक्टिव हो गए व रावण को जलाने का प्रयास करने लगे जिससे रावण पीछे हट गया किंतु माता सीता के उसे पार करने पर उन्होंने कुछ नही किया। यहीं इस Laxman Rekha का रहस्य था।

लक्ष्मण रेखा से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: क्या वाल्मीकि रामायण में लक्ष्मण रेखा का जिक्र है?

उत्तर: नहीं, वाल्मीकि रामायण में लक्ष्मण रेखा का कोई जिक्र नहीं हैइसका वर्णन तुलसीदास जी रचित रामचरितमानस में देखने को मिलता है

प्रश्न: क्या वाल्मीकि रामायण में कोई लक्ष्मण रेखा है?

उत्तर: वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण में लक्ष्मण रेखा के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है इसे बाद में चलकर तुलसीदास जी द्वारा जोड़ा गया था

प्रश्न: वाल्मीकि से पहले रामायण कौन लिखा था?

उत्तर: प्रचलित मान्यताओं के अनुसार वाल्मीकि जी पहले भक्त हनुमान ने रामायण लिख दी थी हालांकि फिर उन्होंने अपपनी लिखी रामायण को समुद्र में डुबो भी दिया था

प्रश्न: क्या रामायण में लक्ष्मण रेखा है?

उत्तर: वाल्मीकि जी के द्वारा लिखी गई रामायण में लक्ष्मण रेखा के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है

प्रश्न: लक्ष्मण ने लक्ष्मण रेखा क्यों खींची?

उत्तर: लक्ष्मण ने लक्ष्मण रेखा को माता सीता की रक्षा के लिए खिंचा था इसके माध्यम से कोई भी प्राणी उस रेखा को पार नहीं कर सकता था

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.