कैकई के वचनमुक्त करने के बाद भी राम वनवास क्यों गए थे?

रामायण (Ramayan In Hindi)

आखिरकार कैकई के द्वारा वचन वापस लिए जाने के बाद भी राम वनवास क्यों गए थे (Ram Vanvas Kyun Gaye The)? साथ ही कैकई ने वचन वापस क्यों ले लिए थे? जिस कैकई ने षड़यंत्र के तहत श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास दिलवाया था, उसी कैकई ने चित्रकूट में श्रीराम के सामने अपने दोनों वचन वापस ले लिए थे।

अब प्रश्न यह उठता है कि जिस कैकई के द्वारा भगवान राम को चौदह वर्ष का वनवास हुआ था, उसी कैकई ने जब अपने वचन ही वापस ले लिए तब भी राम वनवास क्यों गए (Ram Vanvas Kyon Gaye The)!! आज के इस लेख में हम आपके इसी प्रश्न का ही उत्तर देने वाले हैं।

राम वनवास क्यों गए थे? | Ram Vanvas Kyun Gaye The

भगवान श्रीराम को माता कैकेयी ने मंथरा की चालों में फंसकर उनके राज्याभिषेक से एक दिन पहले उन्हें 14 वर्षों का वनवाद दिलवा दिया था। इसी कारण भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन में चले गए थे। अपने पुत्र के वन जाने के दुःख में राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इसके बाद जब भरत कैकेय से अयोध्या वापस आए तब उन्हें सब षड़यंत्र का ज्ञात हुआ।

  • भरत गए चित्रकूट

भगवान राम के चित्रकूट में होने का समाचार सुनकर भरत अपनी तीनों माताओं, अन्य राज परिवार के सदस्यों समेत वहां पहुँच गए व प्रभु श्रीराम से अपनी माता के किए कर्मों के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने अयोध्या का राज सिंहासन पुनः भगवान श्रीराम को सौंप दिया व अयोध्या वापस चलने को कहा। इस पर श्रीराम ने स्वयं के पिता के वचन से बंधे होने के कारण वापस अयोध्या लौटने को मना कर दिया।

  • कैकेयी ने वापस लिए दोनों वचन

उस सभा में कैकेयी भी उपस्थित थी व प्रभु श्रीराम के वचनों से बंधे होने की बात सुनकर उन्होंने उसी समय राजा दशरथ से मांगे अपने दोनों वचन वापस ले लिए। उन्होंने राम से अपने किए के लिए क्षमा मांगी व कहा कि वे राजा दशरथ से मांगें अपने दोनों वचनों को अभी वापस लेती हैं ताकि राम पुनः अयोध्या लौट सके।

  • राम वनवास क्यों गए?

जब माता कैकेयी ने अपने दोनों वचन वापस ले लिए तब भी श्री राम वनवास क्यों गए (Ram Vanvas Kyon Gaye The)!! इसका उत्तर स्वयं भगवान श्रीराम ने ही दिया है। दरअसल जब माता कैकई ने अपने वचन वापस लिए तब श्रीराम ने उनसे कहा कि वचन वापस लेने का अधिकार केवल उसी का होता है जिसने वचन दिया हो। चूँकि महाराज दशरथ ने रानी कैकेयी को दो वचन दिए थे जिसमे कैकेयी ने राम को 14 वर्षों का वनवास व भरत का राज्याभिषेक माँगा था।

चूँकि रानी कैकेयी ने अपने वचन दशरथ की मृत्यु के बाद वापस लिए थे। इसलिए उन्हें माना नही जा सकता था। राजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात उनके वचन को पूरा करना श्रीराम का कर्तव्य था। यदि वे जीवित होते और उस समय रानी कैकेयी अपने वचन वापस लेती तब श्रीराम वन में जाने के लिए बाध्य नही होते।

इसलिए प्रभु श्रीराम ने माता कैकेयी के द्वारा अपने दोनों वचनों को वापस लिए जाने के पश्चात भी वन में जाने का निर्णय लिया था। आशा है कि अब आपके प्रश्न राम वनवास क्यों गए थे (Ram Vanvas Kyun Gaye The), का उत्तर मिल गया होगा।

राम वनवास से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: राम लक्ष्मण सीता वनवास क्यों गए थे?

उत्तर: राम लक्ष्मण सीता वनवास माता कैकई के हाथ के कारण गए थे केवल श्रीराम को ही वनवास मिला था लेकिन माता सीता और लक्ष्मण ने श्रीराम के साथ जाने का निर्णय लिया था

प्रश्न: कैकेयी ने राम के लिए 14 वर्ष का वनवास ही क्यों माँगा 13 या 15 वर्ष क्यों नहीं?

उत्तर: कैकेयी ने राम के लिए 14 वर्ष का ही वनवास उन्हें राज सिंहासन से दूर रखने के लिए माँगा था यह केवल एक संख्या थी और उसमें 13 या 15 वर्ष का कोई औचित्य नहीं है

प्रश्न: वनवास में राम केवल 14 साल के लिए क्यों गए थे?

उत्तर: भारत भूमि पर राक्षसों की संख्या बहुत बढ़ गयी थी जो अलग-अलग क्षेत्रों में छिपे हुए थे ऐसे में उनका संपूर्ण नाश करने के लिए इतने समय का वनवास आवश्यक था

प्रश्न: राम ने चित्रकूट क्यों छोड़ा?

उत्तर: भरत के चित्रकूट में आकर श्रीराम से मिलने के बाद अयोध्यावासियों को उनका पता चल गया था ऐसे में प्रजा से दूर रहने और अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए वे चित्रकूट से चले गए थे

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.