Bharat Aur Nishad Raj Ka Milan: भरत और निषाद राज का मिलन

Ramayan Bharat Nishad Raj Milan

जब भरत श्रीराम की खोज में वन में निकलते हैं तब भरत और निषाद राज का मिलन (Ramayan Bharat Nishad Raj Milan) देखने को मिलता है। यह प्रसंग बहुत ही सोचक है क्योंकि पहले तो निषाद राज को भरत पर संदेह होता है और वे उनसे युद्ध करने के लिए अपनी पूरी सेना तैयार कर लेते हैं।

वही जब उन्हें भरत के उद्देश्य का पता चलता है तो वही निषाद राज उन्हें श्रीराम से मिलाने चित्रकूट तक लेकर जाते हैं। भरत और निषाद राज का मिलन (Bharat Aur Nishad Raj Ka Milan) हमें कई तरह की शिक्षा देकर जाता है। आइए उस रोचक प्रसंग के बारे में जान लेते हैं।

Ramayan Bharat Nishad Raj Milan | रामायण भरत निषाद राज मिलन

निषाद राज गुह श्रृंगवेरपुर के आदिवासी राजा थे जो बचपन में महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में भगवान राम व उनके भाइयों के साथ ही पढ़े थे। जब भगवान श्रीराम वनवास पर गए थे तब रास्ते में उनकी अपने मित्र निषादराज से भी भेंट हुई थी। इसके बाद प्रभु गंगा पार करके चित्रकूट के लिए निकल गये थे।

भरत राम के छोटे भाई व माता कैकेयी के पुत्र थे। उनकी माता के द्वारा ही सब षड़यंत्र रचा गया था जिस कारण भगवान श्रीराम को 14 वर्षों का कठोर वनवास मिला था। जब भरत को अपने अयोध्या आगमन के पश्चात सब घटना का पता चला तो वे अपने भाई श्रीराम को लेने के लिए चित्रकूट निकल पड़े। उनके साथ अयोध्या का पूरा राज परिवार, मंत्रीगण, गुरुजन व अयोध्या की प्रजा भी थी।

  • निषादराज का भरत पर संदेह

जब भरत अपनी सेना के साथ श्रृंगवेरपुर नगरी की सीमा पर पहुंचे तो श्रृंगवेरपुर के सैनिकों ने यह सूचना जाकर राजा गुह को दी। गुह ने सोचा कि जिसकी माता के कारण सब षड़यंत्र रचा गया हो तो उसका पुत्र भी वैसा ही होगा। वैसे भी अब भरत अयोध्या के राजा हैं और वह अपने साथ सेना का एक बड़ा दल लेकर आ रहा थे।

निषादराज के अनुसार भरत ने सेना सहित श्रीराम व लक्ष्मण को वन में ही मारने का निश्चय किया ताकि किसी भी प्रकार के विद्रोह को दबाया जा सके। यह सोचकर निषादराज ने अपनी नगरी में ढोल पिटवा दिया व सभी को अयोध्या की सेना से लड़ने के लिए तैयार होने को कहा।

जब निषादराज सभी को लड़ने के लिए तैयार कर रहे थे उसी समय एक नगरवासी ने पहले उन्हें भरत से बातचीत करने को कहा ताकि उनके यहाँ आने का असली उद्देश्य जाना जा सके। उनका यह परामर्श निषादराज को पसंद आया व उन्होंने पहले भरत से बात करने की ठानी।

  • भरत और निषाद राज का मिलन

इसके बाद निषादराज ने अपने सैनिकों को झाड़ियों में छुपने को कहा व स्वयं उनसे मिलने (Bharat Aur Nishad Raj Ka Milan) गए। अयोध्या के मंत्री सुमंत जो पहले भगवान श्रीराम को यहाँ तक छोड़ने आये थे वे निषादराज को जानते थे इसलिये उन्होंने उनका परिचय भरत को दिया। भरत को जब यह ज्ञात हुआ कि निषादराज भगवान श्रीराम के मित्र हैं तो वे उनके चरणों में गिर पड़े। अयोध्या नरेश के अपने चरणों में गिरते देखकर निषादराज की आँखें भर आई व उन्हें स्वयं पर पछतावा हुआ।

उसके बाद भरत ने उन्हें अपने यहाँ आने का औचित्य बताया। तब निषादराज ने ही भरत व उनकी सेना को आगे का मार्ग दिखाया व साथ ही जब श्रीराम यहाँ आये थे तब कैसे अपना जीवन व्यतीत किया था व कहाँ सोये थे वह सब भी बताया। भरत यह सुनकर बहुत भावुक हो गए थे व उन्होंने आगे का मार्ग भगवान श्रीराम के भांति नंगे पैर पैदल पार करने का निर्णय किया था। इसके बाद निषादराज भरत व उनकी पूरी सेना को चित्रकूट तक लेकर गये थे।

इस तरह से रामायण में भरत निषाद राज मिलन (Ramayan Bharat Nishad Raj Milan) बहुत ही रोचक है। वह इसलिए क्योंकि जो निषाद राज आम प्रजवासी के भांति भरत को शत्रु समझ रहे थे, वही उन्हें चित्रकूट तक लेकर जाते हैं। तो वही अयोध्या जैसे शक्तिशाली राज्य के राजा भी निषादों के राजा गुह को ना केवल क्षमा कर देते हैं बल्कि उनका अभिनन्दन भी करते हैं।

भरत निषाद राज मिलन से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: निषाद राज के वंशज कौन है?

उत्तर: निषाद राज प्राचीन क्षत्रिय समुदाय से आते थे वे जंगल के बीच रहकर जीवनयापन किया करते थे

प्रश्न: निषाद राज केवट का नाम क्या था?

उत्तर: निषाद राज का नाम तो गुहराज था लेकिन यदि आप उस केवट का नाम जानने का प्रयास कर रहे हैं जिसनें श्रीराम को गंगा पार करवाई थी तो उसका उल्लेख रामायण में नहीं मिलता है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.