आज का राशिफल 27 जून 2024 | Today Rashifal 27 June 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 27 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 27 June 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 27 June) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 27 जून 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 27 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 27 June 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

सयुंक्त परिवार में रह रहे लोगों का अपने सगे-संबंधियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है जबकि एकल परिवार में रह रहे लोगों का अपने पुश्तैनी घर जाना हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे तथा उनके साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपका मन पढ़ाई में कम तथा अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लगेगा लेकिन मन में किसी चीज़ को लेकर शंका बनी रहेगी। आप अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगाएंगे और इसमें आपको आनंद भी आएगा। परिवारवाले भी आपका साथ देंगे जिससे प्रोत्साहन में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यापार में सफलता मिलेगी तथा आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्रों का साथ मिलेगा तथा उन्हें कहीं से अच्छा ऑफर भी आ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो जीवन में एक नया मार्गदर्शक मिलेगा जो आपको सही राह दिखा सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपने लिए किसी ऐसे साथी की तलाश होगी जो उनका साथ दे लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि प्रेम जीवन में हैं तो खर्चें बढ़ जायेंगे तथा आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन किसी बात की शंका मन में बनी रहेगी। ऐसे समय में किसी बात को मन में रखने की बजाये उनसे खुलकर बात करेंगे तो यह ज्यादा अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि पैसे कहीं अटके पड़े हैं तो वे भी वापस मिलेंगे जिससे घर में समृद्धि आएगी।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपके विवाह को दस वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है तो आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उनकी कोई बात आपको अत्यधिक प्रभावित कर सकती है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण माता-पिता को ज्यादा समय नही दे पाएंगे लेकिन मन में उनकी सेवा करने का भाव बना रहेगा। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 3

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। सभी के साथ बोलते समय अपना व्यवहार मृदु रखें तथा मीठी वाणी बोलें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आपका मधुर व्यवहार परिवार के लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा तथा वे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा तथा सभी मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा तथा आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में सभी के प्रति अपने व्यवहार को मृदु रखें व किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.