मीन मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Meen Masik Rashifal December 2024)

Meen Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मीन राशि दिसंबर 2024 (Meen Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Pisces December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मीन मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Meen Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मीन राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मीन राशि दिसंबर 2024 (Meen Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मीन राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए मीन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मीन राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मीन राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Meen Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में मीन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मीन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टि से यह माह मिलेजुले परिणाम लेकर आ रहा है। माह की शुरुआत में आपको अपने घरवालों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन किसी कारणवश सभी आपसे निराश हो जाएंगे। ऐसे में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे। अपने बच्चों के प्रति विश्वास को बनाये रखें तथा सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।

माह के अंत में परिवार पर आर्थिक संकट आ सकता है लेकिन इस दौरान पुराना मित्र काम आ सकता है। उसके द्वारा आपकी आर्थिक तौर पर सहायता की जाएगी। घर के किसी काम से दूसरे शहर भी जाना हो सकता है।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है तथा मित्रों के द्वारा आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान कुछ ऊँच-नीच हो सकती है लेकिन वह भी जल्दी सुलझ जाएगी। बाज़ार में आपको लेकर सकारात्मक छवि बनेगी तथा सभी आपके व्यवहार से प्रसन्न दिखाई देंगे।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आपकी नयी-नयी नौकरी लगी है तो सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम में उनके द्वारा सहायता की जाएगी तथा भविष्य के लिए अच्छी सलाह भी मिलेगी। सरकारी अधिकारी तनाव में रहेंगे तथा उनकी राजनीति के क्षेत्र के लोगों के साथ नोकझोंक हो सकती है।

  • शिक्षा व करियर

अपने मन को स्थिर रखें तथा तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। स्कूल में आपका किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना है जिससे आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती है। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें व उनका उचित सम्मान करें।

यदि आप कॉलेज में हैं तो परिवार के किसी सदस्य के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में आपके काम आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को इस माह सफलता हाथ लगेगी।

  • प्रेम जीवन

अपने प्रेमी के साथ आचरण में सरलता लाएं जिससे दोनों के बीच संबंध मजबूत होंगे। यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो उनसे खुलकर बात करें। अपने प्रेम जीवन के बारे में बताने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है लेकिन आप घर में किसी ऐसे सदस्य को सबसे पहले बताएं जिस पर आपको सबसे ज्यादा विश्वास हो।

अविवाहित लोगों को इस माह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन बात आगे नही बढ़ पायेगी। ऐसे में मन में निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है जो आपको विचलित करेगा।

  • स्वास्थ्य

मधुमेह तथा बीपी के रोगी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा सही समय पर भोजन करें। इस माह आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है तथा अचानक से तबियत बिगड़ सकती है। दिनचर्या को सही रखें और सुबह के समय योग को आवश्यक रूप से करें। किसी बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और इसे हल्के में ना लें।

मानसिक रूप से कोई समस्या नही होगी तथा नित नए विचार आपके मन में आएंगे। मन को स्थिर रखने में सहायता मिलेगी तथा स्वभाव में मधुरता आएगी। माह के अंत में किसी बात को लेकर प्रसन्नता का भाव रहेगा।

मीन राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए मीन राशि का शुभ अंक 9 रहेगा। इसलिए इस महीने 9 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मीन राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए मीन राशि का शुभ रंग स्लेटी रहेगा। इसलिए इस महीने स्लेटी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप कहीं पैसे निवेश करने का सोच रहे हैं तो इस माह निवेश कर दें। इस माह निवेश किया गया पैसा शुभ फल देने वाला होगा। लेकिन कहीं भी निवेश करने से पूर्व उसे घर में किसी के साथ अवश्य साँझा कारें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.