वर्ष 2024 का भविष्यफल (Yearly Horoscope 2024 In Hindi)

Varshik Rashifal 2024

नया वर्ष (Varshik Rashifal 2024) हर किसी के मन में एक नयी आशा, नयी उमंग व नया जोश लेकर आता है। हर किसी के मन में यह जानने की उत्सुकता बनी रहती (Yearly Horoscope 2024 In Hindi) है कि मेरे लिए नया वर्ष अर्थात साल 2024 कैसा रहेगा!! आने वाला यह साल मेरे पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, करियर, शिक्षा, प्रेम जीवन इत्यादि के लिए क्या-क्या नए बदलाव लेकर आया है। आप भी वार्षिक राशिफल 2024 जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने प्रत्येक राशि के लिए वर्ष 2024 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इसके अनुसार जो-जो घटनाएँ घटित हो सकती हैं, स्थितियां निर्मित हो सकती हैं तथा पूर्व तैयारियां की जा सकती हैं, इन सभी बातों का संपूर्ण विवरण हमने प्रत्येक राशि के लिए क्रमानुसार इस लेख के माध्यम से आपके सामने रखा है। अवश्य ही इस लेख को पढ़कर आपको 2024 का भविष्यफल (Bhavishyafal 2024) क्या रहने वाला है, इसका अनुमान हो जाएगा।

To read this article in English, Click Here.

वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024)

वर्ष 2024 को लेकर आपके मन में चल रही शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही यह लेख लिखा गया है। यहाँ हमने एक ही लेख में सभी राशियों के लिए संपूर्ण वर्ष का राशिफल संक्षेप में लिखा (Varshik Rashifal 2024 In Hindi) है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल विस्तृत रूप में जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख में ही हर राशि के राशिफल के नीचे लाल रंग में एक लिंक दिया हुआ होगा जिस पर क्लिक कर आप संपूर्ण राशिफल विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं।

अब यदि आप अपनी राशि के अनुसार साल 2024 का वार्षिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए हर माह के अनुसार मासिक राशिफल भी जानना चाहते (2024 Bhavishyafal In Hindi) हैं या फिर साप्ताहिक राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Rashi Varshik Rashifal 2024)

Mesh Varshik Rashifal 2024
Mesh Varshik Rashifal 2024

यदि आप अभी-अभी कॉलेज में हुए हैं तो वर्ष की शुरुआत में तो आपको कुछ कठिनाइयां होगी लेकिन बाद में सब कुछ सुलझ जाएगा। कॉलेज के प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और आप अध्यापकों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके सहपाठी भी आपका भरपूर सहयोग करेंगे और दोस्तों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

घर में कोई छोटा भाई या बहन है तो उसका स्वास्थ्य खराब रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में ज्यादा खर्चा होगा जिस कारण तनाव रहेगा। किसी से कर्ज लेने या बैंक से लोन लेने की स्थिति भी आ सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी।

यदि आप व्यापार करते हैं तो कुछ नए समझौते तो होंगे लेकिन वह ज्यादा लाभदायक सिद्ध नही होंगे। पुराने ग्राहकों में असंतोष उत्पन्न होगा और शायद वे हाथ से निकल भी जाए। आपके प्रतिद्वंद्वी कड़ी चुनौती देंगे।

मेष राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल मीन राशि का लकी कलर श्वेत रहेगा। इसलिये श्वेत रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

मेष राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल मीन राशि का लकी नंबर 2 रहेगा। इसलिए 2 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें और शांत मन से काम करने का प्रयास करें। इससे स्थिति संभल सकती है अन्यथा वह और बुरी हो जाएगी। किसी मित्र से सहयोग तो मिलेगा लेकिन बाद में वही मित्र आपका नुकसान भी कर सकता है। इसलिये संभल कर रहें और अपने माता-पिता से विचार-विमर्श कर ही कोई निर्णय लें।

यहाँ क्लिक कर मेष वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Rashi Varshik Rashifal 2024)

Vrishabh Varshik Rashifal 2024
Vrishabh Varshik Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण आ सकता है जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल सकता है। आप अनजाने में उनके साथ कुछ गहन बातो को साँझा कर सकते हैं जो कि आपको करनी नही चाहिए। परिवार में आपके रिश्ते को लेकर बात तो चलेगी लेकिन आपके दखल के बाद वह बंद हो जाएगी।

नौकरी में किसी ऐसे की तलाश रहेगी जो आपका मार्गदर्शन करे। वर्ष के अंत में आपके काम को सराहा जाएगा और उसके बदले आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आप अपनी नयी शाखाएं खोलने का विचार करेंगे और व्यापार को नए आयाम देंगे।

जून-जुलाई के महीने में घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा। सभी का आपके प्रति विश्वास और मजबूत होगा और आप भी उनके विश्वास को कायम रखेंगे।

वृषभ राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Mesh Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल मेष राशि का लकी कलर आसमानी रहेगा। इसलिये आसमानी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

वृषभ राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Mesh Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल मेष राशि का लकी नंबर 6 रहेगा। इसलिए 6 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति के साथ उलझने से बचें। कोर्ट-कचहरी का चक्कर चल रहा है तो अपने व्यवहार में संतुलन लेकर आएं और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे बाद में आपको परेशानी उठानी पड़े।

यहाँ क्लिक कर वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Mithun Rashi Varshik Rashifal 2024)

Mithun Varshik Rashifal 2024
Mithun Varshik Rashifal 2024

यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा। कई चीजों में अच्छा परिणाम मिलेगा तो कुछ में नकारात्मक। यदि आप व्यापारी हैं तो शुरूआती समय में लाभ होगा लेकिन बाद में खर्चे बढ़ जायेंगे लेकिन आय उतनी नही होगी। नौकरी में उन्नति होगी और नयी नौकरी भी हाथ लग सकती है।

घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है व उनमे खर्चा भी होगा। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर कलह होने के भी संकेत हैं। यदि आपका विवाह हो चुका है तो अपने ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों में से भी किसी से धन लाभ होगा।

पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता तो मिलेगी लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे। इस वर्ष आप अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और कुछ चीजों में इन्वेस्ट करने का भी सोच सकते हैं। मित्रों के साथ घनिष्ठ संबंध बनेंगे और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन मिल सकता है।

मिथुन राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Vrishabh Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल वृषभ राशि का लकी कलर संतरी रहेगा। इसलिये संतरी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

मिथुन राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Vrishabh Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल वृषभ राशि का लकी नंबर 8 रहेगा। इसलिए 8 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: किसी ऐसी जगह निवेश करने से बचें जहाँ ज्यादा जोखिम हो। पैसो को लेकर सजग रहें क्योंकि इस वर्ष किसी क्षेत्र में बड़ी हानि हो सकती है जिस कारण कुछ तनाव रहेगा। किसी के साथ ज्यादा जानकारी साँझा ना करें अन्यथा आपको ही नुकसान होगा।

यहाँ क्लिक कर मिथुन वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Kark Rashi Varshik Rashifal 2024)

Kark Varshik Rashifal 2024
Kark Varshik Rashifal 2024

यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले साल जो भी नुकसान आपको हुआ उसकी भरपाई इस वर्ष हो जाएगी। साथ ही आपकी तरक्की भी होगी। वर्ष की शुरुआत में कुछ अडचने जरुर आएँगी लेकिन धीरे-धीरे सब दूर हो जाएगी।

घर में किसी सदस्य की तबियत खराब होगी और सभी उसको लेकर चिंता में रहेंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर तो होगी लेकिन डॉक्टर और मेडिकल के क्षेत्र में खर्चा बढ़ जाएगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव मृदु रहेगा और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।

वर्ष के अंत तक परिवार में कोई नयी खुशी भी आ सकती है जैसे कि किसी सदस्य की नौकरी लगना, रिश्ता पक्का होना या घर में नन्हे मेहमान का आना आदि।

कर्क राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल मिथुन राशि का लकी कलर आसमानी रहेगा। इसलिये आसमानी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

कर्क राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल मिथुन राशि का लकी नंबर 9 रहेगा। इसलिए 9 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: इस वर्ष आपको एक सावधानी रखने की आवश्यकता है और वह है कि आप किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें अन्यथा यह लड़ाई कोर्ट-कचहरी तक पहुँच जाएगी जो आपके परिवार के लिए अच्छा नही रहेगा। इसलिये इस चीज़ का मुख्य रूप से ध्यान रखें और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचें।

यहाँ क्लिक कर कर्क वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Singh Rashi Varshik Rashifal 2024)

Singh Varshik Rashifal 2024
Singh Varshik Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के कई प्रस्ताव आएंगे और वर्ष के मध्य में आपकी शादी का संयोग है। इसलिये यह वर्ष आपके लिए यादगार रहने वाला है क्योंकि आपके विवाह के बंधन में बंधने की प्रबल संभावना है।

घर पर किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी लेकिन भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव भी होगा। हालाँकि यह जल्दी सुलझ भी जाएगा लेकिन कोई बात मन में रह जाएगी।

नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आपको अपनी नौकरी में कम रुचि रहेगी और आपका मन अपना कुछ नया शुरू करने पर रहेगा। यदि आपके पिताजी व्यापारी हैं तो आप उनके साथ भी हाथ बंटवा सकते हैं या उनकी सहायता से अपना कोई नया व्यापार खड़ा कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

सिंह राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल कर्क राशि का लकी कलर लाल रहेगा। इसलिये लाल रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

सिंह राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल कर्क राशि का लकी नंबर 2 रहेगा। इसलिए 2 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: इस वर्ष जो बात आपको मुख्य रूप से ध्यान रखनी है वह यह है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि कई ऐसे अवसर आयेंगे जब शायद आप आपना आपा खो बैठे और किसी को कुछ ऐसी बात कह दें जो उन्हें जीवनभर के लिए चुभ जाए और वे इसके लिए आपको कभी क्षमा ना कर पाए। इसलिये रिश्तो को समझिये और कुछ भी गलत बोलने से पहले उस पर दो बार विचार अवश्य करें।

यहाँ क्लिक कर सिंह वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Rashi Varshik Rashifal 2024)

Kanya Varshik Rashifal 2024
Kanya Varshik Rashifal 2024

यह वर्ष आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणामो वाला रहेगा। कुछ मामलो में आपको खुशी प्राप्त होगी तो कुछ में अड़चने भी आएगी। यदि आप व्यापारी हैं तो उन्नति होगी और नए समझौते होंगे। इसके साथ ही वर्ष के मध्य में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती भी मिलेगी और शायद वे आपका कुछ अहित भी कर दे।

नौकरी करते हैं या उसकी तलाश में हैं तो नयी जॉब तो मिलेगी लेकिन आपको उसमे इतना आनंद नही आएगा जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा। उसके बाद भी किसी नए काम की तलाश रहेगी और वह आपको जल्दी नही मिलेगा।

प्रेम संबंध में हैं तो रिश्तो में खटास उत्पन्न होगी और आप दोनों के बीच कई गलतफहमियां भी होगी। इस कारण रिश्ता टूट भी सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य और संयम से काम लिया तो बहुत कुछ होने से रोका जा सकता है। परिवार में सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहेगा और रिश्ते सामान्य रहेंगे।

कन्या राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल सिंह राशि का लकी कलर श्वेत रहेगा। इसलिये श्वेत रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

कन्या राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल सिंह राशि का लकी नंबर 4 रहेगा। इसलिए 4 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: अगस्त और सितंबर के महीने आपके लिए भारी हैं और दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिये इन दो महीनो में थोड़ा सतर्क रहें और अपना ध्यान रखें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें क्योंकि इन महीनो में आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।

यहाँ क्लिक कर कन्या वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Rashi Varshik Rashifal 2024)

Tula Varshik Rashifal 2024
Tula Varshik Rashifal 2024

परिवार का शुरू में तो साथ मिलेगा लेकिन बाद में घर में किसी बात को लेकर कलेश भी होगा। प्रॉपर्टी या संपत्ति के विवाद को लेकर बात बढ़ सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुँच सकता है। घर का माहौल अशांत रहेगा और सभी का मन भी।

निजी नौकरी करते हैं तो इस वर्ष काम का दबाव ज्यादा रहेगा और काम के सिलसिले में देश से बाहर जाना भी हो सकता है। नौकरी पर संकट भी आ सकता है लेकिन वह जल्दी टल भी जाएगा। व्यापार में कुछ घाटा संभव है और इससे आप जल्दी उबर नही पाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

वैवाहिक जीवन में भी कुछ अड़चने आएगी। प्रेम संबंध में हैं तो घर पर रिश्ते की बात चल सकती है और सभी इससे खुश भी होंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान संपन होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में सफलता मिलेगी और वे अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे।

तुला राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल कन्या राशि का लकी कलर पीला रहेगा। इसलिये पीले रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

तुला राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल कन्या राशि का लकी नंबर 7 रहेगा। इसलिए 7 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: घर में किसी बड़े-बुजुर्ग या माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो उन्हें समय-समय पर काढ़ा देते रहें। घर का बना पोष्टिक खाना खिलाएं और उनकी पूरी सेवा करें।

यहाँ क्लिक कर तुला वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashi Varshik Rashifal 2024)

Vrishchik Varshik Rashifal 2024
Vrishchik Varshik Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत में तो खुश रहेंगे और सब कुछ अच्छा चलेगा लेकिन मार्च आते-आते आपको अपनी नौकरी में परेशानी होने लगेगी। कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे लेकिन यह आपके लिए इतना आसान नही रहेगा। हालाँकि वर्ष के अंत में आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब रहेगी और सभी इसको लेकर परेशान रहेंगे। कई चीज़े ऐसी होंगी जिसमे आपको किसी और का सहयोग लेना पड़ेगा या कर्जा बढ़ जाएगा। कृषि के क्षेत्र में भी नुकसान होगा। इस वर्ष आप अपने बजट को संकुचित करेंगे और खर्चों पर लगाम लगाएंगे।

वर्ष के अंत में थोड़ी राहत मिलेगी और स्थिति सुधर जाएगी। छात्रों को इस वर्ष कुछ नया अनुभव करने का अवसर मिलेगा जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएगा। घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता है जो लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल तुला राशि का लकी कलर स्लेटी रहेगा। इसलिये स्लेटी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

वृश्चिक राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल तुला राशि का लकी नंबर 4 रहेगा। इसलिए 4 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: नौकरी को लेकर जल्दबाजी ना करें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें। जब तक नयी नौकरी हाथ में ना आ जाये तब तक पुरानी नौकरी से त्यागपत्र न दें अन्यथा बाद में आपके लिए ही परेशानी होगी। इसलिये इस बात का पूर्ण ध्यान रखें। मन को शांत रखने के लिए ध्यान लगाने का प्रयास करें।

यहाँ क्लिक कर वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2024)

Dhanu Varshik Rashifal 2024
Dhanu Varshik Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत उत्तम रहेगी और जो आप चाहेंगे वैसा ही होगा। यदि पैसे कहीं निवेश किये हुए हैं जैसे कि शेयर मार्केट, जमीन-प्रॉपर्टी तो उसमे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और किसी बाहरी व्यक्ति के साथ निजी लाभ की जानकारी साँझा ना करें।

व्यापारी हैं तो शुरुआत में कुछ घाटा संभव है लेकिन धीरे-धीरे यह लाभ में बदल जाएगा। नए ग्राहक जुड़ेंगे जो आपके काम को सराहेंगे। बाजार में आपके नए मित्र भी बनेंगे और आपकी छवि भी सकारात्मक बनेगी। नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आप अपनी नौकरी से संतुष्ट दिखाई देंगे और आपका ध्यान अपने आप में सुधार लाने का रहेगा।

घर में सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन को कुछ ही समय हुआ है तो नन्हा मेहमान आने की खुशी प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य में घर का माहौल धार्मिक रहेगा और कोई मांगलिक कार्य होने की योजना बन सकती है।

धनु राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल वृश्चिक राशि का लकी कलर गुलाबी रहेगा। इसलिये गुलाबी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

धनु राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल वृश्चिक राशि का लकी नंबर 3 रहेगा। इसलिए 3 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: कोई बाहरी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकता है। इसलिये घर की बातों को या अपनी निजी बातों को किसी अनजान व्यक्ति या कम जानकर व्यक्ति के साथ साँझा करने से बचें क्योंकि आपका नुकसान उसी ओर से होगा। इसके साथ ही धन संबंधी मामलो में उत्तेजित या अति-महत्वाकांक्षी बिल्कुल ना बने और दान-पुण्य के कार्य करते रहें।

यहाँ क्लिक कर धनु वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

धर्मयात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Rashi Varshik Rashifal 2024)

Makar Varshik Rashifal 2024
Makar Varshik Rashifal 2024

अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे लेकिन कोई खुशखबरी भी मिलेगी। घर के किसी सदस्य की शादी की बात छिड़ सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और उनके साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बनेगा। पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से कुछ घाटा संभव है।

अपने भाई या बहन के साथ रिश्ते और मजबूत बनेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और उन्हें कोई बीमारी है तो उसका इसी वर्ष ईलाज करवाएं अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। घर के कुछ मामलों को लेकर अड़चन आएगी और आप उलझन की स्थिति में रहेंगे।

छात्रों को अपने सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हें कहीं से अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते है। यदि आप कंप्यूटर या मीडिया के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा और करियर नयी उड़ान भरेगा। मैनेजमेंट के क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ मिलेगी।

राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। आपके ऊपर किसी के द्वारा शारीरिक या मानसिक रूप से हमला किया जा सकता है जो आपके परिवार को भी प्रभावित करेगा इसलिये सतर्क रहें।

मकर राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल धनु राशि का लकी कलर नीला रहेगा। इसलिये नीले रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

मकर राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल धनु राशि का लकी नंबर 1 रहेगा। इसलिए 1 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: शारीरिक रूप से या मानसिक रूप से कुछ हानि संभव है। इसलिये इस चीज़ का उचित ध्यान रखें और घर के बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। किसी बात की चिंता रहेगी जो मानसिक अवसाद का रूप ले सकती है। किसी अपने के साथ बात साँझा करेंगे तो अच्छा रहेगा और वहां से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

यहाँ क्लिक कर मकर वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Kumbh Rashi Varshik Rashifal 2024)

Kumbh Varshik Rashifal 2024
Kumbh Varshik Rashifal 2024

यदि आपके विवाह को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है तो रिश्तो में कुछ कड़वाहट आएगी और आपको अपने ससुराल पक्ष से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों में तरह-तरह की बातें हो सकती है जो आपको परेशान करेगी। घर की बातों को बाहर कहने से बचें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा।

बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता बनी रहेगी और आप उनके करियर को लेकर सजग होंगे। आपके बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नही देंगे और ज्यादातर समय व्यर्थ करेंगे। ऐसे में फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं और परिवार में किसी बड़े से परामर्श लें, वह बहुत काम आएगा।

नौकरी करते हैं तो सब कुछ सामान्य रहेगा और साथ ही आप नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे। नयी चीजों को सीखने पर जोर रहेगा और इसमें आपको अपने किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नयी डील हो सकती है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल मकर राशि का लकी कलर हरा रहेगा। इसलिये हरे रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

कुंभ राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल मकर राशि का लकी नंबर 9 रहेगा। इसलिए 9 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: घर की बातों को घर में ही रहने दें। यदि आप इन बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साँझा करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा साथ ही रिश्तों में भी दूरियां बढ़ जाएगी। वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें और समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहें।

यहाँ क्लिक कर कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

मीन राशि वार्षिक राशिफल 2024 (Meen Rashi Varshik Rashifal 2024)

Meen Varshik Rashifal 2024
Meen Varshik Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत में आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और परेशानियां दूर होंगी। यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो मार्च-अप्रैल के महीने में कहीं से अच्छा रिश्ता आएगा लेकिन ध्यान ना देने के कारण वह हाथ से निकल भी सकता है जिसका पछतावा आपको बाद में होगा।

घर का माहौल धार्मिक रहेगा और सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के बीच आपका मत मायने रखेगा और आप अपनी बातों को खुलकर सामने रख पाएंगे। एकल परिवार में रहते हैं तो घर में कोई नया मेहमान आ सकता है जिससे खुशी का माहौल रहेगा।

नौकरी की तलाश में हैं तो इस वर्ष के मध्य में दो से तीन अच्छे जॉब ऑफर आएंगे जो आपके लिए उत्तम रहेंगे। ऐसे मे कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें और तभी कोई निर्णय लें। अपनो से बड़ों का परामर्श बहुत काम आएगा और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

मीन राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Kumbh Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल कुंभ राशि का लकी कलर काला रहेगा। इसलिये काले रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

मीन राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Kumbh Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल कुंभ राशि का लकी नंबर 7 रहेगा। इसलिए 7 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

सावधानी: वर्ष के मध्य में मानसिक तनाव रह सकता है जो लम्बे समय तक चलेगा। किसी से बात शेयर करने से बहुत मुद्दे सुलझ जायेंगे लेकिन यदि बातों को मन में रखेंगे तो चीजें और भी उलझेगी। इसलिये किसी अपने के साथ बात को साँझा करें और उनका मार्गदर्शन पाएं।

यहाँ क्लिक कर मीन वार्षिक राशिफल 2024 विस्तार से जाने।

वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल संबंधित प्रशोत्तर (2024 Varshik Rashifal Related FAQs)

प्रश्न: 2024 में कौन कौन सी राशि अच्छी है?

उत्तर: वर्ष 2024 में सभी राशियों का राशिफल अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न है। इसके लिए आपको अपनी राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ना होगा ताकि आप उसी के अनुसार ही निर्णय ले सकें।

प्रश्न: 2024 कैसे जाने वाला है?

उत्तर: कुल मिलाकर हर राशि के लिए साल 2024 अच्छा ही जाने वाला है किंतु उससे पहले उसे अपनी राशि का भविष्यफल पढ़ लेना चाहिए ताकि वह पहले से ही सभी तरह की तैयारियां कर सके।

प्रश्न: वार्षिक को हिंदी में क्या बोलते हैं?

उत्तर: वार्षिक एक हिंदी शब्द ही है। यदि इसका संधि विच्छेद किया जाये तो यह एक वर्ष बनता है।

प्रश्न: कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली होती है?

उत्तर: सभी राशियाँ अपने आप में भाग्यशाली होती है। हालाँकि हर वर्ष के लिए उनका भाग्य भिन्न-भिन्न हो सकता है जो ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर निर्भर करता है।

प्रश्न: कौन सी राशि अच्छी चल रही है?

उत्तर: वर्ष 2024 के लिए हर तरह की राशि अच्छी ही है लेकिन आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। साथ ही आप चाहे तो आप अपनी राशि का राशिफल अलग से विस्तारपूर्वक भी पढ़ सकते हैं ताकि आपको पहले से ही अपने भविष्य का पूर्वानुमान हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.